WWE के सबसे बड़े हील ने John Cena को कहा बूढ़ा आदमी, मजाक बनाते हुए अंतिम मैच के लिए ललकारा

WWE में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर खत्म होने वाला है. 13 दिसंबर को वह अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. सभी उनके विरोधी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ बड़े नाम अभी तक सामने आए हैं. अब एक मौजूदा चैंपियन ने सीना को रिटायर करने की बात कही है. दोनों के बीच मैच पक्का लग रहा है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WE

WWE

John Cena: जॉन सीना का WWE में इस समय रिटायरमेंट टूर चल रहा है. फैंस उन्हें लेकर काफी उत्साहित हैं. अब चार ही तारीखें उनकी बची हुई हैं. सभी कयास लगा रहे हैं कि उनका अगला मुकाबला किसके साथ होगा. साथ ही साथ 13 दिसंबर को होने वाले उनके अंतिम मुकाबले में विरोधी कौन होगा. सीना के साथ बहुत लोग रिंग शेयर करना चाहते हैं. हालांकि, यह सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिल पाता है. अब एक मौजूदा चैंपियन और सबसे बड़े हील ने सीना को मुकाबले के लिए ललकारा है.

विज्ञापन

WWE के मौजूदा चैंपियन ने क्या कहा?

फैंस जॉन सीना के अंतिम विरोधी का अनुमान लगा रहे हैं. डॉमिनिक मिस्टीरियो का नाम अक्सर सामने आ रहा है. कई दिग्गजों ने भी उनका नाम लिया है. मिस्टीरियो के पास इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप है. सीना अपने 23 साल के करियर में इस टाइटल को नहीं जीत पाए हैं. अगर वह इस टाइटल को जीतते हैं तो ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन जाएंगे.

विज्ञापन

हाल ही में Graps and Yaps को डॉमिनिक मिस्टीरियो ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने कहा कि अगर वह सीना के करियर को खत्म करेंगे तो बहुत खुश होंगे. मिस्टीरियो ने कहा,”आखिरकार मैं यहां हूं. अगर जॉन सीना को कुछ चाहिए तो वह आकर ले सकते हैं. आपने कहा था, उनके पास चार डेट्स बाकी हैं. अगर वह बूढ़ा चाहता है कि मैं उनसे ताबूत में आखिरी कील ठोक दूं तो मुझे बहुत खुश होगी. मैं यहां आपका डर्टी डबल चैंपियन बनने और बने रहने के लिए हूं”.

विज्ञापन

WWE Crown Jewel 2025 में जॉन सीना को मिली जीत

हाल ही में पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में Crown Jewel 2025 का आयोजन हुआ था. वहां पर जॉन सीना का मैच एजे स्टाइल्स के साथ हुआ. दोनों ने किसी को भी निराश नहीं किया और तगड़ा मैच दिया. सीना और स्टाइल्स ने अपने कुछ पुराने विरोधियों के फिनिशिंग मूव लगाकर उन्हें ट्रिब्यूट भी दिया. दोनों के बीच 27 मिनट का मैच चला और अंत में सीना ने शानदार जीत दर्ज की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ