Brock Lesnar: WWE SummerSlam 2025 में धमाकेदार वापसी के बाद से ब्रॉक लैसनर अपना खूंखार रूप दिखा चुके हैं. उन्होंने समर की सबसे बड़ी पार्टी में आकर जॉन सीना को एफ-5 लगाया था. हाल ही में Wrestlepalooza प्रीमियम लाइव इवेंट में लैसनर ने सीना को बुरी तरह हराया. डॉमिनेटिंग परफॉर्मेंस के बाद लैसनर को अब लगातार फैंस टीवी पर देखना चाहते हैं. हालांकि, शायद द बीस्ट कुछ समय के लिए नज़र आएंगे. ऐसा लगता है कि अगले साल की शुरुआत में ही उनकी एंट्री टीवी पर होगी.
ब्रॉक लैसनर को लेकर आया अपडेट
ब्रॉक लैसनर ने अभी तक सैमी ज़ेन, आर-ट्रुथ, कोरी ग्रेव्स और जॉन सीना को निशाना बनाया है. कोई भी उनके सामने टिक नहीं पाया है. Wrestlepalooza में जीत के लिए सभी फेवरेट सीना माने जा रहे थे. जीत तो छोड़िए सीना उन्हें बिल्कुल भी टक्कर नहीं दे पाए. पूरे मुकाबले में लैसनर ने सीना को सात एफ-5 लगाए. उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि बच्चे भी रोने लग गए थे. अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल चल रहा है कि लैसनर कब टीवी पर दिखाई देंगे.
WrestleVotes ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में कहा कि लैसनर Royal Rumble 2026 और WrestleMania 42 का हिस्सा बनेंगे. कंपनी ने WrestleMania 42 के उन्हें एडवर्टाइज भी किया है. Fightful ने अब अपनी रिपोर्ट में बताया कि कुछ समय तक टीवी पर लैसनर नज़र नहीं आएंगे. Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को होने वाला है. इसका मतलब है कि अब उनकी एंट्री 2026 की शुरुआत में ही होगी. कहीं ना कहीं फैंस इस खबर से नाराज होंगे क्योंकि उन्हें लैसनर को दोबारा देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा.
WrestleMania 42 में किसके साथ होगा ब्रॉक लैसनर का मैच?
WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का जलवा भी देखने को मिलने वाला है. कंपनी ने हाल ही में इस इवेंट का पोस्टर जारी किया, जिसमें ब्रॉक लैसनर भी नज़र आए. अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि मेगा इवेंट में उनका मुकाबला किसके साथ होगा. BodySlam की रिपोर्ट के अनुसार WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ब्रॉन ब्रेकर के साथ हो सकता है. कहा गया है कि इन दोनों के बीच मैच के लिए आंतरिक चर्चा हुई है. एक सूत्र ने बताया कि इस मैच का अगले साल मेगा इवेंट में होना तय है.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा Brock Lesnar का ब्लॉकबस्टर मुकाबला? हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
क्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
18 hrs agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
19 hrs agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
20 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 day agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
3 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
4 days agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
5 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
5 days ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
5 days agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines