Brock Lesnar Daughter Mya Lesnar: WWE की दुनिया में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम है. वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. बहुत जल्द वो रिटायरमेंट ले सकते हैं. खैर ब्रॉक की बेटी मया लैसनर भी उनकी राह पर चल पड़ी हैं. मया के पास भी द बीस्ट जैसी ताकत है. वो कोलोराडो यूनिवर्सिटी में ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं. अपने छोटे से करियर में मया ने कुछ बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है. सोशल मीडिया पर भी उनकी चर्चा लगातार चलती रहती है. आइए आपको उनके कुछ बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं.
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की बेटी का कमाल
मया लैसनर 23 साल की हैं. उन्हें पहले सफलता 25 फरवरी 2023 को मिली थी. मया ने माउंट वेस्ट इंडोर चैंपियनशिप में वेट थ्रो में 20.68 मीटर के पर्सनल बैस्ट थ्रो के साथ बड़ी जीत दर्ज की थी. मया ने दिसंबर 2023 में माइंस एलुमनी क्लासिक में 18.50 मीटर के थ्रो के साथ कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी वुमेंस शॉट पुट का नया रिकॉर्ड बनाया. फरवरी 2024 में मया ने माउंटेन वेस्ट चैंपियनशिप में वेट थ्रो में 22.06 मीटर का थ्रो फेंककर कमाल कर दिया था. इसी इवेंट में उन्होंने शॉट पुट में 19.10 मीटर का थ्रो फेंका. मया ने NCAA इंडोर चैंपियनशिप में कम्पीट करते हुए 18.53 मीटर के थ्रो के साथ शॉट पुट प्रतियोगिता जीता.
ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज The Rock ने WrestleMania में बवाल मचाने का किया ऐलान, फैंस के लिए आई खुशखबरी
2024 और 2025 में मया लैसनर ने मचाया धमाल
मया लैसनर ने मई 2024 में शॉट पुट में 19.08 मीटर की दूरी के साथ वुमेंस की माउंटेन वेस्ट आउटडोर चैंपियनशिप जीती. ये मया ने खास रिकॉर्ड बनाया था. मया को इसके लिए फीमेल एथलीट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला था. 3 मई 2025 को मया ने 19.60 मीटर का थ्रो फेंककर जैक क्रिस्टियनसेन फील्ड का रिकॉर्ड तोड़ा. ये 2025 में NCAA में किसी भी महिला द्वारा किया गया बेस्ट आउटडोर शॉट पुट थ्रो था. मया ने जून 2025 में NCAA आउटडोर चैंपियनशिप में 19.01 मीटर का थ्रो करके जीत हासिल की थी.
ये भी पढ़ें:-WWE में 7 महीने बाद 39 साल के रेसलर का आएगा तूफान!, Royal Rumble 2026 से पहले फैंस को मिल सकता है सरप्राइज
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
23 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines