Brock Lesnar Daughter: WWE SummerSlam 2025 में ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया. दो साल बाद WWE रिंग में उन्होंने एंट्री की. लैसनर ने आकर दिग्गज जॉन सीना को एफ-5 लगाया. खैर लैसनर की बेटी मया लैसनर भी अब धीरे-धीरे अपना नाम बना रही हैं. वह अपने एथलेटिक करियर में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं. मया ने इस बार अपनी अदाओं और फिजिक से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. उन्होंने बिकिनी में अपनी एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उनका लुक जबरदस्त लग रहा है.
मया लैसनर ने पोस्ट किया धमाकेदार वीडियो
मया लैसनर कोलोराडो यूनिवर्सिटी में ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं. हाल ही में उन्होंने 19.01 मीटर की दूरी से एनसीएए आउटडोर शॉट पुट का टाइटल जीता था. यह उनकी दूसरी जीत थी. इससे पहले 2024 में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी. जून, 2025 में मया को बेस्ट विमेन ट्रैक एंड फील्ड एथलीट के रूप में सम्मानित भी किया गया था. इसके बाद वह काफी खुश दिखीं. उन्होंने कहा कि वह आगे भी शानदार काम करती रहेंगी. पिछले महीने मया ने इंस्टाग्राम के जरिए NFL फुटबॉलर ड्रू मॉस के साथ अपने रिलेशन की ऑफिशियल घोषणा भी की थी.
आप जानते हैं कि एथलीट होने की वजह से मया की बॉडी काफी मजबूत है. मया ने इस बार इंस्टाग्राम पर बिकिनी वीडियो डालकर खुद के प्रति प्यार जताया है. रेड बिकनी पहने हुए मया बहुत ही सुंदर लग रही हैं. सुंदरता के मामले में हॉलीवुड और बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी उनके सामने फेल दिख रही हैं. मया ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा,”200+ पाउंड और हर औंस मजबूत, आत्मविश्वासी और सुंदर है. लेडीज, बिकिनी आपके शरीर के लिए बनाई गई थीं, इसलिए इसे रॉक करें”.
WWE रिंग में जल्द होगा ब्रॉक लैसनर का मैच
WWE SummerSlam 2025 में आकर ब्रॉक लैसनर ने जॉन सीना पर अटैक किया. कंपनी ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि सीना और लैसनर के बीच एक अंतिम मैच होगा. अगले महीने Wrestlepalooza प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होने वाला है. 25 साल बाद इस शो की वापसी हो रही है. वहां पर लैसनर और सीना के बीच टक्कर होने की पूरी संभावनाएं हैं. कुछ रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें:-WWE में शुरू हुआ अदला-बदली का खेल, Roman Reigns के दोस्त को SmackDown में भेजने की वजह का खुलासा
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines