Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. पहली बार इस पीएलई का प्रसारण यूएस के बाहर से हो रहा है. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. खैर एक बड़ी खबर अब सामने आ रही है. ऐसा लगता है कि 8 बार के WWE चैंपियन और दिग्गज एजे स्टाइल्स Royal Rumble 2026 में रिटायरमेंट ले लेंगे. रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.
WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स को लेकर चौंकाने वाला अपडेट
एजे स्टाइल्स ने पिछले साल बता दिया था कि 2026 उनका अंतिम होगा. वो इसके बाद इन-रिंग एक्शन में दिखाई नहीं देंगे. स्टाइल्स का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. WWE में आने से पहले ही वो छा गए थे. PWInsider की नई रिपोर्ट के अनुसार एजे स्टाइल्स Royal Rumble 2026 में रिटायरमेंट ले सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें कुछ महीने पहले ही बताया गया था कि स्टाइल्स WrestleMania 42 से पहले रिटायरमेंट लेने वाले हैं. Royal Rumble इसके विकल्पों में से एक है. इसका मतलब साफ है कि Royal Rumble में वो बड़ा कदम अपने करियर को लेकर उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-2026 Royal Rumble मैच में Roman Reigns उड़ाएंगे गर्दा! इन 3 कारणों से पहले नंबर पर Triple H दे सकते हैं एंट्री
WWE Royal Rumble 2026 में एजे स्टाइल्स का होगा बड़ा मैच
एजे स्टाइल्स की राइवलरी मौजूदा समय में एजे स्टाइल्स के साछ चल रही है. दोनों के बीच कुछ हफ्ते पहले Raw में मैच हुआ था. वहां पर गुंथर ने चीटिंग से जीत हासिल की थी. अब दोनों के बीच Royal Rumble 2026 में भी मैच होने वाला है. अगर वहां पर स्टाइल्स की हार होती है, तो फिर उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ेगा. मुकाबले में बड़ी शर्त इस बार रखी गई है. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. देखना होगा कि स्टाइल्स मैच में जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें:-‘मुझे दुख हुआ और संन्यास ले लिया’, WWE से 8 साल पहले निकाले गए विवादास्पद रेसलर का छलका दर्द
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines