Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. 31 जनवरी को सऊदी अरब में फैंस को शानदार इवेंट देखने को मिलेगा. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. सबसे बड़ा सवाल है कि इस साल का विमेंस रॉयल रंबल मैच कौन जीतेगा. इसे लेकर कई अफवाहें और अटकलें सामने आ रही हैं. कुछ यंग स्टार्स के नाम लिए जा रहे हैं. अब एक रिपोर्ट में विमेंस रंबल मैच जीतने वाली वुमेंस स्टार के नाम का खुलासा किया गया है.
कौन जीतेगा 2026 का वुमेंस WWE Royal Rumble मैच?
Self Made Session पॉडकास्ट ने वुमेंस WWE Royal Rumble मैच को लेकर बड़ी जानकारी दी है. रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब में होने वाले विमेंस रॉयल रंबल मैच में लिव मॉर्गन को विजेता बनाने की योजना WWE द्वारा बनाई जा रही है. इसके बाद उनका मुकाबला रेसलमेनिया 42 में स्टेफनी वकेर के साथ होगा. रिपोर्ट के मुताबिक,”कुछ लोगों का मानना है कि लिव मॉर्गन को रॉयल रंबल मैच जीतना चाहिए और फिर स्टेफनी वकेर का सामना करना चाहिए. ये संभावना बिल्कुल बनी हुई है. पिछले कुछ हफ्तों में रेसलमेनिया के लिए कुछ योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए उच्च स्तर की बैठकें हुई हैं.”
ये भी पढ़ें:-55 साल का WWE दिग्गज जीतेगा 2026 का Royal Rumble मैच! फेमस स्टार ने की भविष्यवाणी
WWE Survivor Series 2025 में लिव मॉर्गन ने की वापसी
Survivor Series 2025 में जॉन सीना ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड की थी. मैच में जजमेंट डे के सदस्यों ने दखलअंदाजी की थी. इस मुकाबले में लिव मॉर्गन ने भी वापसी की. उन्होंने जॉन सीना के ऊपर हमला किया. लिव की वजह से ही सीना को हराने में मिस्टीरियो को कामयाबी मिली. मिस्टीरियो ने अपने करियर में दूसरी बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. मॉर्गन ने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त काम किया है. अब देखना होगा कि वो इस बार रॉयल रंबल जीत पाएंगी या नहीं.
ये भी पढ़ें:-WWE स्टार Becky Lynch ने किया ‘रिटायरमेंट’ का ऐलान!, Royal Rumble से पहले फैंस के लिए बुरी खबर
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines