WWE: रेसलिंग की दुनिया में द अंडरटेकर और मिशेल मैक्कूल का बहुत ही बड़ा नाम है. 2010 में दोनों ने शादी की थी. इसके बाद कुछ समय बाद मैक्कूल ने इन-रिंग एक्शन से संन्यास ले लिया था. वहीं टेकर ने 2020 में रेसलिंग को अलविदा कहा. खैर रेसलर्स की जिंदगी आसान नहीं होती है. इन्हें बहुत समस्याओं से जूझना पड़ता है. मैक्कूल और टेकर ने भी कई बार गंभीर और परेशान करने वाले परिणाम देखे हैं. मैक्कूल ने अब अपने रिलेशन को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है. इतने सालों में पहली उन्होंने यह बात कही है.
WWE हॉल ऑफ फेमर मिशेल मैक्कूल ने क्या कहा?
Six Feet Under पॉडकास्ट में इस बार मिशेल मैक्कूल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. उन्होंने द अंडरटेकर के साथ शादी के बुरे पहलू के बारे में खुलकर बयान दिया. उनके अनुसार कुछ फैंस का जुनून हद से ज्यादा बढ़ चुका था. उन्होंने कहा,”लोगों को भरोसा था कि वह वास्तव में द अंडरटेकर से विवाहित हैं. लोग मुझसे नफरत करते थे और मुझे मौत की धमकियां देते थे क्योंकि मैंने अंडरटेकर से शादी की”.
तमाम धमकियों के बावजूद अंडरटेकर और मिशेल मैक्कूल सालों से एक-दूसरे के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं. दोनों ने फैंस को दिखा दिया है कि एक मजबूत रिलेशन रियल में कैसा होता है. अब टेकर रिटायरमेंट के बाद अपनी फैमिली के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं. बीच-बीच में वह WWE में भी दस्तक देते रहते हैं.
WrestleMania 40 में द अंडरटेकर का दिखा था जलवा
WrestleMania 40 के मेन इवेंट में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी. इस मैच में काफी बवाल मचा था. जॉन सीना और द रॉक ने भी एंट्री कर अपना जलवा दिखाया. रॉक से निपटने के लिए अचानक द अंडरटेकर ने आकर एकदम माहौल ही बदल दिया था. उन्होंने रॉक को चोकस्लैम दिया और वहां से चुपचाप चले गए. मुकाबले में कोडी को जीत मिली और उन्होंने रेंस के 1316 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया था. रोड्स की जीत में टेकर का बहुत बड़ा रोल रहा. वह अगर नहीं आते तो फिर रोड्स का जीत दर्ज कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता.
ये भी पढ़ें:-Mike Tyson को हराने वाले बॉक्सिंग चैंपियन को WWE ने किया बैन, खुद किया चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
22 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 day agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
6 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
6 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines