Elimination Chamber 2026 Potential Match Card: हाल ही में सऊदी अरब में WWE Royal Rumble 2026 का शानदार अंत हुआ. वहां से कई नई कहानियां सामने निकल कर आईं. WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होगा. शो के लिए रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच का ऐलान हो गया है. खैर WrestleMania 42 से पहले WWE का अंतिम प्रीमियम लाइव इवेंट Elimination Chamber 2026 होगा. ये शो बहुत ही खास होता है क्योंकि वहां से WrestleMania 42 का फाइनल मैच कार्ड लगभग तैयार हो जाता है. Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी को शिकागो, इलिनोइस के यूनाइटेड सेंटर में आयोजित किया जाएगा. शो में Raw और SmackDown ब्रांड के स्टार्स हिस्सा लेंगे. आइए Elimination Chamber के संभावित मैच कार्ड पर एक नज़र डालते हैं.

Elimination Chamber में कौन-कौन से मैच हो सकते हैं?

-) WWE Elimination Chamber में होने वाले मेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. जो भी इस मुकाबले को जीतेगा, उसे WrestleMania 42 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच मिलेगा. इस मैच में कोडी रोड्स, जेकब फाटू, डेमियन प्रीस्ट, रैंडी ऑर्टन, ट्रिक विलियम्स और इल्जा ड्रेगनोव शामिल हो सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE को मिला नया चैंपियन, खतरनाक मैच में 6 सुपरस्टार्स को चित कर फैन फेवरेट रेसलर ने रच डाला इतिहास

---विज्ञापन---

-) WWE Elimination Chamber में वुमेंस चैंबर मैच भी होगा. उम्मीद के मुताबिक WrestleMania 42 में स्टेफनी वकेर अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड करेंगी. मॉर्गन ने हाल ही में वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीता था. वुमेंस चैंबर मैच जीतन वाली स्टार को WrestleMania 42 में जेड कार्गिल के खिलाफ टाइटल मैच मिल सकता है. इस चैंबर मैच में जॉर्डिन ग्रेस, टिफनी स्ट्रेटन, बियांका ब्लेयर, एलेक्सा ब्लिस, शार्लेट फ्लेयर और चेल्सी ग्रीन के शामिल होने की संभावना है.

-) WWE Elimination Chamber में बैकी लिंच भी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड कर सकती हैं. उनका मुकाबला नटालिया और मैक्सिकन डुप्री के साथ हो सकता है. वुमेंस रॉयल रंबल मैच में नटालिया ने बैकी को एलिमिनेट किया था.

-) WWE Elimination Chamber में रिया रिप्ली और इयो स्काई अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड कर सकती हैं. दोनों का मुकाबला निकी बैला और ब्री बैला से हो सकता है. इसके अलावा नाया जैक्स और लैश लीजेंड से भी टक्कर हो सकती है.

-) WrestleMania 42 में सीएम पंक का मुकाबला रोमन रेंस के साथ होने वाला है. पंक की राइवलरी फिन बैलर के साथ भी चल रही है. हाल ही में बैलर ने पंक के ऊपर धोखे से हमला किया था. दोनों के बीच मुकाबला भी हुआ था. अब Elimination Chamber में भी पंक और बैलर के बीच टाइटल मैच हो सकता है. अगर वहां पर पंक हार जाते हैं तो Roman Reigns को रेसलमेनिया 42 में बैलर के रूप में नया विरोधी मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें:-‘John Cena के अंतिम मैच में नहीं बुलाया गया’, WWE दिग्गज की एक्स गर्लफ्रेंड का टूटा दिल, खुलकर बयां किया दर्द