Crown Jewel: WWE Crown Jewel 2025 के आयोजन में अब बस कुछ ही घंटे बच गए हैं. फैंस पूरी तरह से तैयार हैं. यह सातवां संस्करण होगा. पहली बार इस इवेंट को सऊदी अरब से बाहर पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में कराया जा रहा है. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे. जॉन सीना, रोमन रेंस, कोडी रोड्स, सैथ रॉलिंस और ब्रॉन्सन रीड जैसे स्टार्स एक्शन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने कुछ सरप्राइज भी प्लान किए होंगे. कुछ रेसलर्स की वापसी देखने को मिल सकती है.
शो में जॉन सीना का एक अंतिम मैच एजे स्टाइल्स के साथ तय किया गया है. 2018 के बाद पहली बार इनकी टक्कर होगी. इस मैच के लिए सभी उत्साहित हैं. स्टाइल्स कह चुके हैं कि वह सीना को हराकर रहेंगे. खैर हम आपको Crown Jewel 2025 के लाइव स्ट्रीमिंग और ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं.
Crown Jewel 2025 को फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देखेंगे?
Crown Jewel 2025 को हिट बनाने के लिए कंपनी पूरी तरह से तैयार हैं. ट्रिपल एच ने इसे बड़ा बनाने के संकेत दे दिए हैं. यह अधिकांश इंटरनेशनल मार्केट में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाला पहला Crown Jewel होगा. आपको बता दें Crown Jewel भारत में शनिवार 11 अक्टूबर को देखा जा सकता है, जिसके लाइव एक्शन की शुरुआत शाम 5.50 बजे से होगी.
ये भी पढ़ें:-WWE में रेसलिंग छोड़कर मैनेजर का रोल निभाएंगे Roman Reigns, हॉल ऑफ फेमर के नक्शेकदम पर चलने को हुए तैयार!
WWE Crown Jewel 2025 का अपडेटेड मैच कार्ड
#) कोडी रोड्स (SmackDown अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन) vs सैथ रॉलिंस (Raw WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन)- क्राउन ज्वेल चैंपियनशिप के लिए सिंगल्स मैच
#) स्टेफनी वकेर (Raw विमेंस वर्ल्ड चैंपियन) vs टिफनी स्ट्रेटन (SmackDown विमेंस चैंपियन)- विमेंस क्राउन ज्वेल चैंपियनशिप के लिए सिंगल्स मैच
#) जॉन सीना vs एजे स्टाइल्स- सिंगल्स मैच
#) ब्रॉन्सन रीड vs रोमन रेंस- ऑस्ट्रेलियन स्ट्रीट फाइट मैच
#) रिया रिप्ली, इयो स्काई vs ओस्का, कायरी सेन- टैग टीम मैच
ये भी पढ़ें:-WWE में आया 7 फुट 3 इंच के विशालकाय रेसलर का तूफान, वापसी कर एक झटके में दुश्मन को किया ढेर
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines