WWE: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते धमाकेदार रहा. कंपनी ने फैंस को एक अच्छी खबर दी. जॉन सीना और कोडी रोड्स की वापसी का ऐलान कर दिया गया है. दोनों की धमाकेदार राइवलरी अब फैंस को देखने को मिलेगी. वैसे इनकी दुश्मनी Elimination Chamber 2025 से चल रही है, जहां पर सीना ने कोडी के ऊपर हील टर्न लेकर सभी को चौंका दिया था. द रॉक के कहने पर जॉन ने बहुत बड़ा कदम उठाया था.
SmackDown को लेकर घोषणा
WWE ने ऐलान किया कि जॉन सीना और कोडी रोड्स अगले हफ्ते SmackDown में वापसी करेंगे. दोनों का आमना-सामना होगा. सीना ने हाल ही में हुए Night of Champions में सीएम पंक को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की थी. सैथ रॉलिंस ने मैच में दखलअंदाजी दी और इसका फायदा सीना को मिला. जॉन इसके बाद से WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं.
SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में कोडी रोड्स दिखे थे. उनके सैगमेंट में रैंडी ऑर्टन और ड्रू मैकइंटायर भी आए. दोनों के बीच Saturday Night’s Main Event में मैच होने वाला है. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में कोडी ने एंट्री नहीं की. अब वह अगले हफ्ते अपना जलवा दिखाएंगे.
WWE SummerSlam 2025 में होगा बड़ा मैच
SummerSlam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर जॉन सीना अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे. Night of Champions में कोडी ने रैंडी ऑर्टन को हराकर किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल जीता था. शर्त के मुताबिक उन्हें SummerSlam 2025 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी मिला. पिछले हफ्ते SmackDown में कोडी ने बताया कि वह समर की सबसे बड़ी पार्टी में सीना का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं. ट्रिपल एच ने भी बहुत जल्द दोनों के बीच मैच ऑफिशियल कर दिया.
WrestleMania 41 में कोडी रोड्स को हराकर जॉन सीना ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की थी. सीना ने कोडी के 378 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था. SummerSlam 2025 में कोडी के पास टाइटल दोबारा प्राप्त करने का सुनहरा मौका होगा. हालांकि, उनके लिए सीना को हरा पाना कठिन काम होगा. हील के रूप में सीना हर दांव लगाने के लिए तैयार हैं. अभी तक उन्होंने चीटिंग से ही अपने टाइटल को रिटेन किया है.
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines