WWE ने Jacob Fatu और Cody Rhodes का मैच किया रद्द, मौजूदा चैंपियन ने काटा खूब बवाल, फैंस हुए नाराज

WWE Saturday Night’s Main Event की शुरुआत कोडी रोड्स और जेकब फाटू के बीच मैच से हुई. दोनों ने शुरू में ही एक-दूसरे पर अटैक कर दिया. ड्रू मैकइंटायर ने भी आकर बवाल मचा दिया. इस वजह से कंपनी को बड़ा कदम उठाना पड़ा.

WWE

WWE Saturday Night's Main Event

Jacob Fatu vs Cody Rhodes: WWE Saturday Night’s Main Event का सफल समापन हो गया है. शो में चार मुकाबले हुए. कोडी रोड्स और जेकब फाटू के बीच मैच का इंतजार फैंस कर रहे थे. आलम ये रहा कि मुकाबला हुआ ही नहीं. दोनों स्टार्स ने इतना बवाल मचाया कि WWE को मैच मजबूरी में रद्द करना पड़ा. इस बात से फैंस भी नाखुश दिखे. कहीं ना कहीं इसे ट्रिपल एच की खराब बुकिंग ही कहा जाएगा. रोड्स और फाटू को तगड़ा मुकाबला देना चाहिए था.

विज्ञापन

WWE ने क्यों किया मुकाबला रद्द?

Saturday Night’s Main Event की शुरुआत कोडी रोड्स और जेकब फाटू के बीच मैच से हुई. दोनों की राइवलरी अभी तक तगड़ी रही थी. फाटू ने पहले एंट्री की. रोड्स जैसे ही रिंग में आए उनके ऊपर फाटू ने अटैक कर उन्हें नीचे गिरा दिया. दोनों के बीच इसके बाद तगड़ा ब्रॉल हो गया. WWE ऑफिशियल ने आकर दोनों को रोका लेकिन सफलता नहीं मिली. कोडी और फाटू ने रेफरी और सिक्योरिटी पर भी अटैक कर दिया. क्राउड के बीच जाकर भी दोनों ने उत्पात मचाया. फाटू और कोडी एक चबूतरे पर खड़े थे. अचानक वहां पर ड्रू मैकइंटायर आ गए. उन्होंने पहले फाटू को नीचे फेंका और फिर कोडी को लो-ब्लो लगा दिया. अंत में मैकइंटायर ने कोडी को उठाकर नीचे रखे हुए बॉक्स पर फेंक दिया. इतने बड़े बवाल के बाद WWE ने मैच ना कराने का निर्णय लिया.

विज्ञापन

WWE में आगे जाकर होगा बड़ा मैच

पहले ऐसा लगा था कि जेकब फाटू और कोडी रोड्स की राइवलरी में ड्रू मैकइंटायर शामिल नहीं होंगे. मैकइंटायर ने कोडी को रीमैच के लिए मना कर दिया था. Saturday Night’s Main Event में ड्रू मैकइंटायर ने आकर पासा ही पलट दिया. उन्होंने कोडी और फाटू के ऊपर हमला किया. इससे साफ पता चलता है कि आगे जाकर फैंस को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिलेगा.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ