WWE: ट्रिपल एच के एरा में WWE को अभी तक काफी सफलता मिली है. पिछले कुछ सालों में कई बड़े डील कंपनी कर चुकी है, जिसमें नेटवर्क पार्टनरशिप शामिल है. अगर सबसे बड़ी डील की बात करें तो Netflix है. ज्यादातर इंटरनेशनल दर्शक अब Raw, SmackDown, NXT और प्रीमियम लाइव इवेंट को Netflix पर ही देख पाते हैं. WWE ने अब अमेरिकी फैंस के लिए एक और धमाकेदार डील कर ली है, जिसके बारे में जानकर सभी खुश हो जाएंगे.
WWE ने उठाया बड़ा कदम
WWE ने ESPN के साथ पांच साल की खास डील साइन की है. इसके तहत 2026 से यूएस में सभी प्रीमियम लाइव इवेंट का ESPN घरेलू केंद्र बन जाएगा. कंपनी के बड़े इवेंट WrestleMania, SummerSlam, Survivor Series और Royal Rumble भी इसमें शामिल हैं. आपको बता दें WWE प्रीमियम लाइव इवेंट को ESPN की नई डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर सेवा में शामिल किया जाएगा. हालांकि, नेटवर्क अपने लीनियर नेटवर्क पर मुख्य प्रोग्राम का प्रसारण भी करेगा. नए DTC प्लेटफॉर्म की फीस हर महीने 29.99 डॉलर रहेगी. यह भी बताया गया है कि WWE को ESPN अगले पांच साल तक औसतन 325 मिलियन डॉलर हर साल भुगतान करेगा. टोटल आंकड़े की बात करें तो WWE और ESPN के बीच यह डील 1.6 बिलियन डॉलर की है.
ट्रिपल एच और WWE सुपरस्टार्स ने जताई खुशी
WWE और ESPN के बीच बड़ी डील से ट्रिपल एच भी काफी खुश हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा,”ESPN और WWE का साथ आना बड़ी उपलब्धि है. खेल और मनोरंजन जगत के दो दिग्गज, जो यूएस में हमारे फैंस के लिए बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं. यह डील ब्रांड, हमारे स्टार्स और पूरे बिजनेस के लिए एक बड़ा अवसर देती है. आने वाले समय के लिए उत्साहित हूं. 2026 के लिए तैयार हो जाइए”.
WWE के नए अनडिस्प्यूटेड चैंपियन कोडी रोड्स ने ESPN से बात करते हुए कहा,”तथ्य यह है कि अब हम Royal Rumble, Money In The Bank, जिसका आपने उल्लेख किया औ हमारा सबसे बड़ा प्रोग्राम Wrestlemania ESPN प्लेटफॉर्म पर होने जा रहा है. यह एकदम सही मेल है. WWE स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट और ESPN स्पोर्ट्स मीडिया का बादशाह है. इस लिहाज से यह एक एकदम सही डील है”.
WWE दिग्गज जॉन सीना ने भी ESPN के साथ डील को लेकर खुशी जताई. उन्होंने कहा, “गर्व जताना कम होगा. यह ऐतिहासिक डील ESPN फैमिली के एक मुख्य सदस्य के रूप में WWE के लिए एक रोमांचक फ्यूचर का प्रतिनिधित्व करती है. ESPN पर खेल मनोरंजन की दुनिया कैसी दिखती है यह देखने के लिए उत्सुक हूं”.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns को लेकर बड़ा ऐलान, इस शो में आकर दुश्मनों का बजाएंगे बैंड!
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines