Oba Femi: WWE NXT का लेटेस्ट शो काफी चर्चा में चल रहा है. खतरनाक रेसलर ओबा फेमी ने WWE NXT New Year’s Evil ने लियोन स्लेटर के खिलाफ NXT चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ. फेमी ने शानदार अंदाज में टाइटल को रिटेन किया. इसके बाद फेमी चैंपियनशिप को बीच में रखकर चले गए. उन्होंने इस तरह टाइटल छोड़कर सभी को हैरान कर दिया. अब WWE ने फेमी के इस कदम को लेकर ऑफिशियल अपडेट दिया है
WWE ने किया बड़ा ऐलान
ओबा फेमी का NXT सफर अभी तक तगड़ा रहा है. दो बार उन्होंने NXT टाइटल जीता. डेवलेपमेंट ब्रांड में उनका दबदबा देखने को मिला. कुछ समय पहले ही उन्होंने रिकी सेंट्स को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. इस बार उनका टाइटल रन लंबा नहीं चल पाया. फेमी ने इस बार स्लेटर के खिलाफ मिली जीत का जश्न मनाया. फेमी ने टाइटल को किस किया और उसो रिंग के बीच में छोड़कर चले गए. WWE ने अब सोशल मीडिया पर जानकारी दी है. कंपनी ने बताया कि फेमी ने ऑफिशियल तौर पर NXT चैंपियनशिप छोड़ दी है. WWE के बयान के बाद चीजें पूरी तरह से क्लियर हो गई हैं. कंपनी ने पोस्ट में लिखा,”WWE NXT New Year’s Evil में जीत के बाद ओबा फेमी न ऑफिशियल तौर पर NXT चैंपियनशिप छोड़ दी है.”
ये भी पढ़ें:-WWE के 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने एक Royal Rumble मैच में सबसे ज्यादा एलिमिनेशन कर मचाया खूब बवाल
ट्रिपल एच दे सकते हैं ओबा फेमी को बड़ा पुश
ओबा फेमी द्वारा टाइटल छोड़ने का मतलब बहुत लोगों को समझ आ गया होगा. साफ है कि उनकी मेन रोस्टर में धमाकेदार एंट्री होने वाली है. पिछले कुछ हफ्तों से Raw और SmackDown में उनके जबरदस्त वीडियो दिखाए जा रहे हैं. ऐसा लगता है कि ट्रिपल एच ने उनके लिए तगड़ा प्लान बनाया है. कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में ट्रिपल एच ने फेमी की खूब तारीफ की थी. हाल ही में कोडी रोड्स के साथ भी फेमी का मैच हुआ था. रॉयल रंबल इवेंट काफी नजदीक है. वहां पर होने वाले मेंस रॉयल रंबल मैच में फेमी की एंट्री पक्का देखने को मिलेगी.
ये भी पढ़ें:-Roman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE के इस बड़े शो में कर सकते हैं धमाकेदार वापसी
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
10 hrs agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
12 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
3 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
3 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
5 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines