हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE ने Elimination Chamber 2026 को लेकर किया ब्लॉकबस्टर ऐलान, तारीख और लोकेशन आई सामने

WWE का Elimination Chamber बहुत ही प्रसिद्ध प्रीमियम लाइव इवेंट है. हर साल इसमें कोई ना कोई बड़ा बवाल जरूर होता है. कंपनी ने अब Elimination Chamber 2026 को लेकर एक बड़ी घोषणा कर दी है. ट्रिपल एच ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसके बारे में जानकारी प्रदान की.

विज्ञापन
WWE

Elimination Chamber: WWE द्वारा हर साल बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन किया जाता है. इनमें से कुछ ऐसे हैं जिन्हें फैंस हमेशा देखना पसंद करते हैं और इनका इतिहास भी काफी पुराना रहा है. Elimination Chamber इवेंट में हर साल कोई ना कोई बवाल जरूर होता है. इस इवेंट से रोड टू रेसलमेनिया की असली शुरुआत होती है. 2026 में होने वाले Elimination Chamber को लेकर WWE ने अब ब्लॉकबस्टर ऐलान कर दिया है. यह पहली बार होगा जब यह इवेंट उत्तरी अमेरिका के बाहर आयोजित किया जाएगा.

WWE ने की बड़ी घोषणा

Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को होने वाला है. पहली बार यह सऊदी अरब में होगा. इसके बाद Elimination Chamber की बारी आएगी. WWE ने इस बार Elimination Chamber के लिए शिकागो को चूज किया है. यह शो 28 फरवरी, 2026 को शिकागो, इलिनोइस में यूनाइटेड सेंटर में होगा. आपको बता दें यूनाइटेड सेंटर अमेरिका का सबसे बड़ा इनडोर एरिया है. अगस्त, 1994 में हुए समरस्लैम के बाद यह पहली बार होगा जब यूनाइटेड सेंटर में किसी प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा. Elimination Chamber भी पहली बार वहां पर होगा.

ये भी पढ़ें:-4 भारतीय रेसलर जिनका WWE में अब वापसी कर पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!

विज्ञापन

WWE Elimination Chamber 2025 में हुआ था बवाल

Elimination Chamber 2025 बहुत ही गजब का रहा था. मेन इवेंट में WrestleMania 41 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच हासिल करने के लिए मेंस चैंबर मैच हुआ था. मुकाबले में जॉन सीना, सीएम पंक, डेमियन प्रीस्ट, ड्रू मैकइंटायर, लोगन पॉल और सैथ रॉलिंस ने हिस्सा लिया था. मैच में जॉन सीना ने जीत दर्ज की. इसके बाद उन्होंने जो किया उसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था. सीना ने द रॉक के इशारे पर कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. जॉन ने रोड्स की बुरी हालत खराब कर दी थी. दरअसल रॉक ने रोड्स को ऑफर के तहत अपनी आत्मा उन्हें सौंपने के लिए कहा था. रोड्स ने उनके ऑफर को ठुकरा दिया था. इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा था.

ये भी पढ़ें:-43 साल के WWE दिग्गज के जज्बे को सलाम, टखना टूटने के बावजूद मैच लड़कर दुश्मन को किया चारों खाने चित

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola