WWE: WWE SummerSlam 2025 धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है. कुछ मुकाबलों का ऐलान कर दिया गया है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल चल रहा है कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में रोमन रेंस का जलवा दिखेगा या नहीं. WrestleMania 41 के बाद Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर रेंस की हालत खराब की थी. तब से वह WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. उनकी वापसी को लेकर लगातार अफवाहें और अटकलें सामने आ रही हैं.
कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रोमन रेंस SummerSlam 2025 से पहले रिंग में वापसी कर लेंगे. ऐसा हुआ तो फिर उनका प्रतिद्वंदी कौन होगा. कई लोगों का मानना है कि सैथ रॉलिंस के साथ उनका मुकाबला हो सकता है. अब एक WWE विश्लेषक ने रेंस के मैच और दुश्मन को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
WWE SummerSlam 2025 में किसके साथ होगी रोमन रेंस की भिड़ंत?
हाल ही में Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर WWE विश्लेषक सैम रॉबर्ट्स ने रोमन रेंस की वापसी पर चर्चा की. रॉबर्ट्स ने एक फैन के सुझाव का जवाब दिया कि ब्रॉन ब्रेकर इस साल SummerSlam 2025 में पहली बार रोमन का सामना करेंगे. रॉबर्ट्स इस फर्स्ट टाइम एवर मैच की पूरी उम्मीद लगाकर बैठे हैं.
रॉबर्ट्स ने कहा,”मुझे SummerSlam 2025 में रोमन रेंस और ब्रॉन ब्रेकर मैच से कोई आपत्ति नहीं होगी. मुझे लगता है कि यह मैच मजेदार होगा. आप जानते हैं कि बस कुछ ऐसा जिससे उनके पैर गीले हो जाएं. कुछ ऐसा जिससे चीजें आगे बढ़ें. सैथ रॉलिंस vs सीएम पंक, रोमन रेंस vs ब्रॉन ब्रेकर”.
Saturday Night’s Main Event में आ सकते हैं रोमन रेंस
आगामी 12 जुलाई को Saturday Night’s Main Event होने वाला है. वहां पर सैथ रॉलिंस का मुकाबला एलए नाइट के साथ होगा. इस मैच में ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड की दखलअंदाजी जरूर देखने को मिलेगी. ऐसे में रोमन रेंस वापसी कर सभी को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं. वैसे इस बात की पूरी संभावनाएं जताई जा रही हैं. रेंस एंट्री कर रॉलिंस, ब्रेकर और रीड की हालत खराब कर सकते हैं. इससे आगे के लिए भी कुछ नई कहानियां सामने आ सकती हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE के फेमस कपल Seth Rollins और Becky Lynch के घर पर 8 लाख की लूट, बड़े मुकाबलों से पहले जोरदार झटका
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines