WWE: कुछ ही दिन बाद गोल्डबर्ग अपने करियर की अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. 12 जुलाई को Saturday Night’s Main Event का आयोजन होने वाला है. वहां पर दिग्गज की टक्कर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए गुंथर के साथ होगी. कुछ हफ्ते पहले गोल्डबर्ग ने Raw में वापसी कर द रिंग जनरल को चुनौती पेश की थी.
सभी के दिमाग में एक ही बात चल रही है कि अपने अंतिम मैच में गोल्डबर्ग जीत हासिल करेंगे या नहीं. वैसे देखा जाए तो मोमेंटम पूरी तरह से गुंथर के पास ही है. कुछ दिग्गजों ने कह दिया है कि द रिंग जनरल की जीत होगी. WWE विश्लेषक ने भी अब गोल्डबर्ग और गुंथर के बीच होने वाले चैंपियनशिप मैच को लेकर भविष्यवाणी की है.
WWE विश्लेषक का बड़ा बयान
58 साल के गोल्डबर्ग ने Elimination Chamber 2022 में रोमन रेंस के खिलाफ अंतिम मैच लड़ा था. तीन साल बाद वह इन-रिंग एक्शन में दिखाई देंगे. Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर WWE विश्लेषक सैम रॉबर्ट्स ने गोल्डबर्ग के मैच को लेकर अपनी राय प्रकट की है. उन्होंने कहा कि दिग्गज अपने होमटाउन अटलांटा, जॉर्जिया में टाइटल मैच में हार जाएंगे.
सैम रॉबर्ट्स के अनुसार, “मुझे नहीं लगता कि Saturday Night’s Main Event में गोल्डबर्ग वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनेंगे. इसकी कोई संभावना मुझे नहीं दिख रही है. बहुत कुछ चल रहा है और बहुत सारे संभावित मैच हैं और उनमें से कोई भी गोल्डबर्ग मैच नहीं है”.
WWE Raw में गोल्डबर्ग का दिखा खतरनाक अंदाज
पिछले कुछ हफ्तों में Raw में प्रोमो के जरिए गुंथर ने गोल्डबर्ग की जमकर बेइज्जती की. रेड ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में गोल्डबर्ग और गुंथर का आमना-सामना हुआ. द रिंग जनरल कुछ बोलने वाले थे लेकिन दिग्गज ने उनका माइक फेंक दिया. इसके बाद गुंथर ने गोल्डबर्ग को मारने की कोशिश की लेकिन सफलता नहींं मिली. गोल्डबर्ग ने उन्हें नीचे गिरा दिया. गुंथर को गोल्डबर्ग स्पीयर लगाने वाले थे. हालांकि, सही समय पर चैंपियन रिंग से बाहर निकल गए. दोनों की राइवलरी अब काफी खतरनाक हो चुकी है. दोनों के बीच होने वाले फर्स्ट टाइम एवर मैच का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अगर गोल्डबर्ग की हार होती है तो फिर उनके करियर का एक तरह से शर्मनाक अंत होगा.
ये भी पढ़ें:-WWE SummerSlam 2025 में Roman Reigns के विरोधी का खुलासा, 27 साल के रेसलर से होगी टक्कर!
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines