Roman Reigns vs Cody Rhodes: WWE सर्वाइवर सीरीज 2025 के अंत में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच तनाव देखने को मिला था. इसके बाद रिपोर्ट्स में कहा गया कि कंपनी WWE WrestleMania 42 में दोनों के बीच तीसरे सिंगल्स मैच का प्लान कर रही है. हाल ही में ड्रू मैकइंटायर ने कोडी को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. बाद में डेव मैल्टजर ने कहा कि कंपनी ने कोडी और रोमन के बीच मैच की योजना रद्द कर दी है. अब एक रिपोर्ट में रोमन और कोडी का मैच रद्द करने की असली वजह का खुलासा किया गया है.
WWE ने क्यों किया रोमन रेंस और कोडी रोड्स का मैच रद्द?
हाल ही में Self Made Session के एपिसोड में कंफर्म किया गया कि डेव मैल्टजर की रिपोर्ट एकदम सही है और WrestleMania 42 में कोडी रोड्स और रोमन रेंस का मैच नहीं होगा. मैच रद्द होने का कारण ये था कि सभी लोग इस मुकाबले पर सहमत नहीं थे. रिपोर्ट के अनुसार, ”WrestleMania 42 में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच होने वाला मैच रद्द कर दिया गया है. ये मैच अब नहीं होगा. क्रिएटिव टीम ऐसे नतीजे पर नहीं पहुंच पाई, जिससे सभी पक्ष संतुष्ट हो जाएं. डेव मैल्टजर ने एकदम सही कहा है, मैच रद्द हो गया है. सभी के एकमत नहीं होने से मुकाबला को कैंसिल करना पड़ा”.
ये भी पढ़ें:-WWE रिजल्ट्स: Roman Reigns के भाई को John Cena के दुश्मन ने हराया, CM Punk को मिला नया साथी
रोमन रेंस की वापसी WWE रिंग में कब होगी?
सर्वाइवर सीरीज में रोमन रेंस मेंस वॉरगेम्स मैच में बेबीफेस टीम का हिस्सा थे. उनके साथ सीएम पंक, द उसोज़ और कोडी रोड्स थे. बेबीफेस टीम को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से अभी तक टीवी पर रोमन नज़र नहीं आए हैं. उनकी वापसी का इंतजार चल रहा है. Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को होने वाला है. इस शो के लिए रोमन को एडवर्टाइज किया गया है. उम्मीद के मुताबिक मेंस रंबल मैच में रेंस एंट्री करेंगे. ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा.
ये भी पढ़ें:-2026 Royal Rumble मैच में अभी तक हिस्सा लेने वाले सभी मेंस और वुमेंस WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
22 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines