WWE: WWE दिग्गज द अंडरटेकर ने कुछ साल पहले रेसलिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. इसके बाद उन्होंने WWE टीवी पर कई बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. पिछले हफ्ते NXT के एपिसोड में टेकर ने एंट्री कर बवाल मचाया था. रेसलिंग वर्ल्ड में यह बात चर्चा का विषय बन गई कि आखिर NXT में टेकर को क्यों आना पड़ा. सोशल मीडिया पर भी फैंस ने इस बारे में बात की. अब एक दिग्गज ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है.
WWE NXT में द अंडरटेकर ने क्यों की एंट्री?
पूर्व WWE मैनेजर और दिग्गज डच मेंटल ने UnSKripted पॉडकास्ट पर NXT की घटती हुई रेटिंग को संभावित कारण बताया है. उन्होंने कहा,”मैंने सुना है कि NXT की रेटिंग इतनी खराब थी कि आखिरकार अंडरटेकर को लाया गया. ट्रिक विलियम्स ने टेकर को न्यौता दिया और टीवी पर घोषणा की कि वह इसमें दिखाई देंगे”.
अंडरटेकर ने 22 जुलाई को हुए NXT के एपिसोड में एंट्री की थी. इससे पिछले हफ्ते ट्रिक विलियम्स ने बैकस्टेज दिग्गज पर निशाना साधा था. टेकर ने खुद बताया कि वह टीवी पर आएंगे. शो में रिंग में विलियम्स ने आकर टेकर का मजाक बनाया. इसके बाद टेकर ने एंट्री की. उन्होंने कहा कि ट्रिक को दूसरों की इज्जत करनी चाहिए. विलियम्स ने डेडमैन को मारने की कोशिश भी की लेकिन दांव उल्टा पड़ गया. टेकर ने विलियम्स को चोकस्लैम से धराशाई कर दिया.
WWE में द अंडरटेकर का हो सकता है मैच
द अंडरटेकर कई बार कह चुके हैं कि वह अब मैच नहीं लड़ेंगे. हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि वह एक अंतिम मुकाबले के लिए वापसी कर सकते हैं. ट्रिक विलियम्स को टेकर ने चोकस्लैम दिया है. इसके जरिए उन्होंने एक मैच की उम्मीद जगा दी है. हो सकता है कि आगे जाकर विलियम्स के साथ उनका मुकाबला हो. ऐसा हुआ तो फिर यह सभी के लिए खुशी की बात होगी. इससे सबसे ज्यादा फायदा विलियम्स को होगा. उनके करियर की यह सबसे बड़ी उपलब्धि होगी. खैर आने वाले समय में इसे लेकर कोई ना कोई अपडेट जरूर सामने आएगा.
ये भी पढ़ें:-WWE SummerSlam 2025 में Drew McIntyre दुश्मनों को धराशाई करने को तैयार, फैंस को दी खुशखबरी
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
13 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines