Cody Rhodes: WWE SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड बर्लिन, जर्मनी में हुआ था. फैंस को वहां पर एक बड़ा सरप्राइज मिला. ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. दोनों के बीच Three Stages of Hell मैच हुआ था. तीसरे स्टेज को जीतकर मैकइंटायर चैंपियन बने. वैसे बहुत कम लोगों ने सोचा होगा कि कोडी इस बार चैंपियनशिप हार जाएंगे. अब एक रिपोर्ट में बताया गया है कि क्यों कोडी को हार का सामना करना पड़ा है. इसके पीछे की असली वजह सामने आ गई है.
WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स को लेकर अपडेट
फैंस इस बार ड्रू मैकइंटायर के साथ थे. सभी चाहते थे कि वो चैंपियन बनें. मैकइंटायर की जीत के बाद फैंस खुश भी हुए थे. कोडी रोड्स को लेकर भी दर्शक निराश थे. Bodyslam ने अपनी रिपोर्ट में कोडी के मैच हारने को लेकर खास अपडेट दिया है. रिपोर्ट के अनुसार,”सूत्रों से पता चला है कि कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर दोनों ने एक बार फिर से टाइटल में बदलाव की वकालत की थी. WrestlePalooza में भी दोनों ने इस पर चर्चा की थी. वहां पर कोडी ने टाइटल रिटेन किया था. WWE ने एकदम सही समय समझा और बर्लिन में जोश से भरे फैंस के सामने मैकइंटायर को चैंपियन बनाने का फैसला लिया”.
ये भी पढ़ें:-WWE के इन 5 रेसलर्स की ‘फूटी किस्मत’, Triple H ने 2026 की शुरुआत में ही चैंपियनशिप हराकर दिया झटका
जेकब फाटू ने किया बड़ा कारनामा
कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर के मैच में जेकब फाटू ने बड़ा रोल निभाया. मैच के दौरान तीसरे स्टेज में स्टील केज मैच से मैकइंटायर बाहर आने वाले थे, लेकिन वहां पर फाटू ने आकर रेफरी को धक्का दे दिया. इसके बाद फाटू ने रिंग में जाकर मैकइंटायर पर हमला किया. फाटू ने कोडी के ऊपर अटैक कर सभी को चौंका दिया. इसका फायदा मैकइंटायर को मिला. वो मौका देखकर दरवाजे से बाहर निकल गए. इस तरह उन्हें जीत मिल गई. मैकइंटायर ने कोडी के 159 दिनों के टाइटल रन का अंत किया.
ये भी पढ़ें:-WWE ने Royal Rumble 2026 के लिए वर्ल्ड टाइटल मैच का किया ऐलान, 8 रेसलर्स को मिला चैंपियन बनने का सुनहरा मौका
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
3 hrs agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
4 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
3 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
3 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
5 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines