WWE: रोमन रेंस WWE के बहुत बड़े स्टार बन चुके हैं. उनका शेड्यूल पार्ट-टाइम हो गया है. वह जब भी रिंग में आते हैं तो तहलका मचा देते हैं. बिजनेस में भी तगड़ा उछाल आ जाता है. कुछ ऐसा ही Raw के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला. रेंस ने लंबे समय बाद वापसी करते हुए बवाल मचाया. उन्होंने ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर को निशाना बनाते हुए सीएम पंक और जे उसो को बचाया. रेंस इस बार नए निकनेम OTC1 के साथ वापस आए हैं. कंपनी ने रेंस के लिए नया मर्चेंडाइज लॉन्च किया है. सवाल यह है कि OTC1 नाम देने का विचार किसका था. इसका खुलासा भी अब कर दिया गया है.
फैन के सवाल का मिला खास जवाब
WWE शॉप पर कंपनी ने OTC1 मर्चेंडाइज लाइन को लिस्ट कर दिया है. इसमें टी-शर्ट, ग्लव्स सेट और एक कस्टम वर्ल्ड चैंपियनशिप शामिल है. चैंपियनशिप पर रोमन का चेहरा बना हुआ है. OTC1 अब चर्चा का विषय बन चुका है. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर कई बातें सामने आ रही है.
कई लोगों को रेंस का नया निकनेम OTC1 समझ नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया पर फैन ने इसे लेकर सवाल पूछा कि यह विचार किसके दिमाग में आया. WrestleVotes ने जवाब देते हुए बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि रोमन रेंस, जिनका असली नाम जो अनोआ’ई है, ने यह नाम दिया है.
रोमन रेंस का बड़ा मैच हुआ रद्द
WrestleMania 41 के बाद Raw के पहले एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर रोमन रेंस पर हमला किया था. इसके बाद से WWE टीवी पर रेंस नज़र नहीं आए. माना जा रहा था कि वह वापसी के बाद रॉलिंस को निशाना बनाएंगे. रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि WWE ने SummerSlam 2025 में रेंस और रॉलिंस के बीच मैच का प्लान बनाया है. हाल ही में हुए Saturday Night’s Main Event में रॉलिंस को मैच के दौरान इंजरी आ गई थी. अब वह लंब समय के लिए बाहर हो गए हैं. WWE को अब मजबूरन रॉलिंस और रेंस के बीच मैच को रद्द करना पड़ा है. यह कहीं ना कहीं फैंस के लिए बुरी खबर भी है.
ये भी पढ़ें:-Roman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE के इन बड़े शो में दुश्मनों की बजाएंगे बैंड
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
22 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 day agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
6 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
6 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines