WWE: 1980 और 1990 के दशक के रेसलिंग हीरो हल्क होगन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. इस खबर के बाद WWE फैंस का दिल बुरी तरह दिल टूट गया है. किसी को इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है. 71 साल की उम्र में होगन ने अंतिम सांस ली. वह एक वर्ल्ड फेमस रेसलर, एक्टर और टीवी स्टार थे. होगन ने 2012 में इन-रिंग एक्शन से रिटायरमेंट ले लिया था. इसके बाद भी वह कई बड़े मौकों पर WWE रिंग में दिखाई दिए. फैंस ने हमेशा उनका जोरदार अंदाज में स्वागत किया. खैर कई लोगों को यह पता नहीं होगा कि उन्होंने अंतिम बार WWE टीवी पर कब कदम रखा था. यहां हम इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देंगे.
हल्क होगन अंतिम बार WWE टीवी पर कब आए थे?
6 जनवरी, 2025 को WWE Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड हुआ था. कंपनी ने इसे बहुत ही शानदार बनाया. द रॉक और जॉन सीना ने भी जलवा बिखेरा था. इसके अलावा कंपनी ने कुछ बड़े मैच भी बुक किए थे, जिसमें रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच सबसे तगड़ा मुकाबला हुआ था. सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का भी आमना-सामना हुआ था.
खैर इस एपिसोड में हल्क होगन ने भी एंट्री की थी. वह अपने लॉन्ग-टाइम मैनेजर जिमी हार्ट के साथ नज़र आए थे. हालांकि, इस बार उनका स्वागत फैंस ने अच्छे अंदाज में नहीं किया था. कई देर तक उन्हें बू किया गया. यह आखिरी बार था जब उन्हें WWE टीवी पर देखा गया था.
कितनी थी हल्क होगन की नेटवर्थ?
हल्क होगन की फाइट्स, एंट्री और डायलॉग्स जबरदस्त थे. उनकी वजह से ही रेसलिंग अमेरिका से भारत तक एक पॉप कल्चर बनी. होगन की कुल नेटवर्थ 25 मिलियन डॉलर है. होगन का WCW और WWE में करीब चार दशक तक दबदबा रहा था. WrestleMania III में आंद्रे द जायंट के खिलाफ उनके मैच ने जीत लिया था. आज भी फैंस इस मुकाबले को याद करते हैं. . उन्होंने WWE के पहले 8 WrestleMania में से 7 में हिस्सा लिया था. WWE के इस मेगा इवेंट में हमेशा उन्होंने डॉमिनेट किया था.
ये भी पढ़ें:- Hulk Hogan के निधन से शोक में डूबा WWE, सोशल मीडिया पर दिग्गजों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
19 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines