71 साल की उम्र में आखिरी सांस लेने वाले सुपरहीरो Hulk Hogan अंतिम बार कब WWE टीवी पर दिखाई दिए थे?

WWE दिग्गज हल्क होगन का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है. 2012 में उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था. आइए आपको बताते हैं कि वह कब अंतिम बार WWE टीवी पर नज़र आए थे.

WWE (26)

WWE

WWE: 1980 और 1990 के दशक के रेसलिंग हीरो हल्क होगन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. इस खबर के बाद WWE फैंस का दिल बुरी तरह दिल टूट गया है. किसी को इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है. 71 साल की उम्र में होगन ने अंतिम सांस ली. वह एक वर्ल्ड फेमस रेसलर, एक्टर और टीवी स्टार थे. होगन ने 2012 में इन-रिंग एक्शन से रिटायरमेंट ले लिया था. इसके बाद भी वह कई बड़े मौकों पर WWE रिंग में दिखाई दिए. फैंस ने हमेशा उनका जोरदार अंदाज में स्वागत किया. खैर कई लोगों को यह पता नहीं होगा कि उन्होंने अंतिम बार WWE टीवी पर कब कदम रखा था. यहां हम इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देंगे.

विज्ञापन

हल्क होगन अंतिम बार WWE टीवी पर कब आए थे?

6 जनवरी, 2025 को WWE Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड हुआ था. कंपनी ने इसे बहुत ही शानदार बनाया. द रॉक और जॉन सीना ने भी जलवा बिखेरा था. इसके अलावा कंपनी ने कुछ बड़े मैच भी बुक किए थे, जिसमें रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच सबसे तगड़ा मुकाबला हुआ था. सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का भी आमना-सामना हुआ था.

विज्ञापन

खैर इस एपिसोड में हल्क होगन ने भी एंट्री की थी. वह अपने लॉन्ग-टाइम मैनेजर जिमी हार्ट के साथ नज़र आए थे. हालांकि, इस बार उनका स्वागत फैंस ने अच्छे अंदाज में नहीं किया था. कई देर तक उन्हें बू किया गया. यह आखिरी बार था जब उन्हें WWE टीवी पर देखा गया था.

विज्ञापन

कितनी थी हल्क होगन की नेटवर्थ?

हल्क होगन की फाइट्स, एंट्री और डायलॉग्स जबरदस्त थे. उनकी वजह से ही रेसलिंग अमेरिका से भारत तक एक पॉप कल्चर बनी. होगन की कुल नेटवर्थ 25 मिलियन डॉलर है. होगन का WCW और WWE में करीब चार दशक तक दबदबा रहा था. WrestleMania III में आंद्रे द जायंट के खिलाफ उनके मैच ने जीत लिया था. आज भी फैंस इस मुकाबले को याद करते हैं. . उन्होंने WWE के पहले 8 WrestleMania में से 7 में हिस्सा लिया था. WWE के इस मेगा इवेंट में हमेशा उन्होंने डॉमिनेट किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ