Roman Reigns Return Date: WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस इस समय ब्रेक पर हैं. वो WWE में पार्ट-टाइमर के रूप में काम करते हैं और हाल ही में वापसी करके उन्होंने Royal Rumble मैच जीता. रोमन अब WrestleMania 42 में सीएम पंक के खिलाफ मैच लड़ते हुए नजर आएंगे. रेंस पिछले कुछ समय से WWE टीवी से दूर हैं और फैंस उन्हें मिस करने लगे हैं. सभी के मन में यही सवाल है कि रोमन की कब तक WWE टीवी पर वापसी होगी.
रोमन रेंस आखिरी बार WWE में कब आए थे नजर?
WWE में रोमन रेंस आखिरी बार 2 फरवरी को Raw के एपिसोड में दिखाई दिए थे. रॉयल रंबल मैच जीतने के बाद रोमन को WrestleMania 42 के लिए किसी एक चैंपियन को चैलेंज करना था. सीएम पंक से प्रोमो सैगमेंट में उनकी बहस हुई. इसी बीच रोमन ने पंक को कहा कि वो उनसे नफरत करते हैं. एकमात्र ट्रबल चीफ ने इसके बाद वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक को अपने WrestleMania विरोधी के रूप में चुन लिया.
रोमन रेंस कब तक करेंगे वापसी?
WWE में रोमन रेंस की वापसी अब सीधा मार्च की शुरुआत में होगी. एकमात्र ट्राइबल चीफ को Elimination Chamber 2026 के लिए बुक नहीं किया गया है. ऐसे में वो इवेंट के तुरंत बाद होने वाले Raw के एपिसोड में नजर आएंगे. 2 मार्च को इंडिआनापलिस, इंडिआना में Raw के एपिसोड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रोमन जलवा बिखेरते हुए दिखाई देंगे. वो सीएम पंक के साथ अपनी स्टोरीलाइन को आगे बढ़ा सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- WWE में जीत के लिए तरसे Randy Orton, खराब बुकिंग से Triple H ने करियर किया बर्बाद!
WrestleMania से पहले कब-कब नजर आएंगे रोमन रेंस?
रोमन रेंस 2 मार्च 2026 को Raw के एपिसोड में वापसी करते हुए सीएम पंक के खिलाफ अपनी स्टोरी आगे बढ़ाएंगे. दो हफ्ते बाद फिर सैन एंटोनियो में रोमन का कमबैक होगा और इसके बाद वो WrestleMania तक लगातार नजर आएंगे. नीचे उनका शेड्यूल दिया गया है:
- 2 मार्च 2026: Raw (इंडिआनापलिस, इंडिआना)
- 16 मार्च 2026: Raw (सैन एंटोनियो, टेक्सस)
- 23 मार्च 2026: Raw (बॉस्टन)
- 30 मार्च 2026: Raw (MSG, न्यूयॉर्क)
- 13 अप्रैल 2026: Raw (सैक्रामेंटो)
ये भी पढ़ें:- WWE Raw में रहस्यमयी बक्से ने मचाई सनसनी!, अंदर हो सकती हैं ये 3 तीन चीजें
संबंधित खबरें
भारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
14 hrs agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
1 day agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
1 day agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
2 days agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
2 days agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
3 days agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
3 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
5 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
8 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines