हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

John Cena कब और किसे हराकर WWE में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बने? जानिए किसने की उनकी बादशाहत खत्म

WWE से जॉन सीना ने रिटायरमेंट ले लिया है. 2025 के अंत में उन्होंने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. सीना ने अपने करियर में 17 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने ये रिकॉर्ड कब बनाया था.

विज्ञापन
जॉन सीना कब बने थे चैंपियन?

John Cena: WWE में जॉन सीना का 23 साल का ऐतिहासिक करियर रहा. उन्होंने जबरदस्त काम किया. बतौर फेस उन्होंने कंपनी को अलग लेवल पर पहुंचाया. पिछले साल के अंत में जब उन्होंने अपना आखिरी मैच लड़ा तो सभी भावुक हो गए थे. उनकी फैन-फॉलोइंग पूरी दुनिया में जबरदस्त है. सीना ने अपने करियर में 17 बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर नया रिकॉर्ड कायम किया है, जिसका फ्यूटर में टूटना काफी मुश्किल है. सीना इससे पहले कई सालों तक 16 वर्ल्ड टाइटल के साथ रिक फ्लेयर की बराबरी पर थे. आइए आपको बताते हैं कि सीना ने अपना 17वां वर्ल्ड टाइटल कब और किसे हराकर जीता था.

जॉन सीना ने कब जीता 17वां वर्ल्ड टाइटल?

जनवरी 2025 से जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर शुरू हुआ. पूरे साल उन्होंने शानदार काम किया. सीना सभी प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा बने. सीना ने 2026 की शुरुआत में मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर कोडी रोड्स के खिलाफ रेसलमेनिया 41 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच प्राप्त किया. एलिमिनेशन चैंबर इवेंट में सीना ने मुकाबला जीतने के बाद द रॉक के इशारे पर रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. सीना और कोडी की राइवलरी इसके बाद शानदार रही. रेसलमेनिया 41 के दूसरे दिन 20 अप्रैल को मेन इवेंट में कोडी ने अपना टाइटल सीना के खिलाफ डिफेंड किया. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. इस मैच में रैपर ट्रेविश स्कॉट ने दखलअंदाजी की थी. इसका फायदा सीना को मिला. उन्होंने कोडी को पिन करते हुए अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती. सीना ने लंबे समय बाद टाइटल जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया.

ये भी पढ़ें:-‘फिट नहीं हूं’, WWE WrestleMania 42 से Seth Rollins की हुई छुट्टी, फैंस को लगा बहुत बड़ा झटका!

विज्ञापन

जॉन सीना के टाइटल रन का किसने किया अंत?

जॉन सीना ने बतौर चैंपियन बढ़िया काम किया. वो 105 दिन तक चैंपियन रहे. कोडी रोड्स ने किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर सीना के खिलाफ समरस्लैम 2025 में टाइटल मैच प्राप्त किया था. 3 अगस्त को समरस्लैम के दूसरे दिन सीना ने अपनी चैंपियनशिप कोडी के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच जबरदस्त मैच हुआ था. वहां पर कोडी ने सीना को हराकर दोबारा टाइटल अपने नाम कर लिया था.

ये भी पढ़ें:-‘बाल और मूंछें कुर्बान करने को तैयार हूं’, WWE टाइटल वापस लेने के लिए फेमस स्टार ने रखी शर्त, दुश्मन को दी खुली चुनौती

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola