Roman Reigns: WWE में सभी लोग रोमन रेंस का नाम गर्व से लेते हैं. उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से खूब कामयाबी हासिल की है. साल दर साल रेंस ने खुद पर काम किया. उन्होंने फैंस का मनोरंजन करने और प्यार पाने के लिए जान जोखिम में डाली. कई बार तो दर्शक उनके खिलाफ भी हो गए. रेंस ने हार नहीं मानी. वो ईमानदारी के साथ अपना काम करते गए. आज रेसलिंग की दुनिया में वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. वैसे बहुत कम लोग जानते होंगे कि रोमन रेसलिंग में नहीं आना चाहते थे. रेसलिंग परिवार से आने के बावजूद रेंस किसी अन्य गेम के लिए समर्पित थे.
WWE में आने से पहले रोमन रेंस ने क्या किया?
रोमन रेंस का असली नाम लीती जोसेफ अनोआई है. रेसलिंग की दुनिया में समोअन परिवार का बहुत बड़ा नाम है. रेंस के पिता और चाचा ने खूब कामयाबी हासिल की. इस परिवार की लैगेसी से हमेशा जारी है. रेंस का पहले रेसलिंग करने का मन नहीं था. उनका पहला प्यार फुटबॉल था. रेंस ने कॉलेज के दिनों से ही फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था. उन्होंने जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के लिए गेम खेला.
रोमन रेंस इतने अच्छे फुटबॉल बन गए कि उन्हें 2007 में मिनिसोटा वाइकिंग्स और इसके बाद जेक्नविल जुगआर्स ने साइन किया. रेंस ने 2008 में कनेडियन फुटबॉल ली में अपना जलवा दिखाया. उन्होंने एडमोंटन एस्किमोस टीम के लिए पूरा सीजन खेलकर दम दिखाया. इसके बाद वो इस टीम से रिलीज हो गए थे. रेंस का फुटबॉल करियर आगे नहीं बढ़ पाया. उन्हें इंजरी की वजह से पीछे हटना पड़ा. कई चुनौतियों का सामना करने का बाद उन्होंने फुटबॉल से संन्यास ले लिया.
रोमन रेंस ने फुटबॉल छोड़ने के कुछ साल बाद अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने का फैसला किया. उन्होंने अपना ध्यान रेसलिंग के ऊपर केंद्रित किया. 2010 में रेंस ने WWE में डेवलेपमेंट सेंटर में आए. 2012 में रेंस ने द शील्ड ग्रुप में शामिल होकर मेन रोस्टर में डेब्यू किया. रेंस के साथ सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज भी थे. रेंस ने अपने काम से WWE ऑफिशियल्स का दिल जीत लिया. विंस मैकमैहन के भी वो चहेते बन गए. कंपनी ने उन्हें हर साल बतौर फेस तगड़ा पुश दिया. रेंस अपने करियर में दिग्गजों को हरा चुके हैं. अगस्त 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया. इसके बाद तो उनका लेवल सातवें आसमान पहुंच गया. बतौर हील उन्होंने अपने काम से सभी को अपना दीवाना बना दिया.
ये भी पढ़ें:-34 साल की वुमेंस WWE रेसलर ने Brock Lesnar की खुली चुनौती का दिया जवाब, WrestleMania मैच के लिए ललकारा!
WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?
रोमन रेंस अब कंपनी के बड़े स्टार बन चुके हैं. कंपनी को उनकी बुकिंग अच्छे ढंग से करनी होती है. एक गलती की वजह से उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है. रेंस ने 2020 से 2024 के बीच में 1316 दिनों तक चैंपियन रहे थे. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. अपने करियर में दूसरी बार उन्होंने रंबल मैच जीता. WrestleMania 42 में रोमन का मैच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सीएम पंक के साथ होगा. इन दोनों की राइवलरी की शुरुआत हो चुकी है.
ये भी पढ़ें:-WWE Elimination Chamber 2026 में होने वाले 4 बड़े मैचों के नतीजे हुए लीक, फैंस को मिलेगा नया चैंपियन!
संबंधित खबरें
एक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
40 mins agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
5 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
1 day agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 day agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
6 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
8 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
8 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines