Roman Reigns: WWE Survivor Series 2025 में रोमन रेंस अंतिम बार टीवी पर दिखे थे. बेबीफेस टीम का वो हिस्सा थे. उनके साथ कोडी रोड्स, सीएम पंक और द उसोज़ थे. रेंस और उनके साथियों को द विज़न के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. खैर अब रेंस की वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. रॉयल रंबल प्रीमियम लाइव इवेंट भी नजदीक आ रहा है. एक रिपोर्ट में रेंस की वापसी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है.
WWE में कब होगी रोमन रेंस की वापसी?
रॉयल रंबल इवेंट का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. रोमन रेंस को भी इसके लिए एडवर्टाइज किया गया है. उम्मीद की जा रही है कि रोमन मेंस रंबल मैच में नज़र आएंगे. पिछले साल उन्हें और सैथ रॉलिंस को साथ में सीएम पंक ने एलिमिनेट किया था. Self-Made Pro ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि रोमन जल्द ही WWE प्रोग्राम में वापसी करने वाले हैं. रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि आने वाले SmackDown के एपिसोड में उनकी एंट्री हो सकती है.
SmackDown का इस हफ्ते का शो बर्लिन, जर्मनी में होने वाला है. शो में सबसे बड़ा मैच कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर का होगा. दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच तय किया गया है. उम्मीद है कि रोमन इस मैच में आकर बवाल मचाएंगे. कोडी के साथ सर्वाइवर सीरीज में उनकी अनबन हुई थी. रेंस अगर टाइटल मैच में आ गए तो ये सभी के लिए बड़ा सरप्राइज होगा.
ये भी पढ़ें:-WWE के 3 मौजूदा चैंपियंस के लिए खड़ी हुई बड़ी मुसीबत, चोट के कारण छोड़नी पड़ सकती है चैंपियनशिप
WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?
सर्वाइवर सीरीज में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच के बाद रोमन रेंस और कोडी रोड्स की बीच बात हुई थी. रेंस ने कहा कि वो उनके साथ अंतिम बार काम कर रहे हैं. इससे पहले रेंस ने दोबारा टाइटल जीतने के संकेत दिए थे. तब से कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WWE द्वारा WrestleMania 42 में रोमन और कोडी के बीच तीसरा मैच कंपनी द्वारा प्लान किया जा रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि रेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर कोडी को चुनौती पेश कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE के 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने एक Royal Rumble मैच में सबसे ज्यादा एलिमिनेशन कर मचाया खूब बवाल
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
1 day agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
1 day agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
2 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
4 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
4 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
5 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
6 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
10 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
10 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines