Roman Reigns: WWE स्टार रोमन रेंस हमेशा चर्चा में रहते हैं. वह कंपनी में अब पार्ट-टाइमर के रूप में काम करते हैं. उनकी वापसी को लेकर अफवाहें और अटकलें सामने आती रहती हैं. खैर अब रेंस बहुत जल्द वापस आकर अपने दुश्मनों को तहस-नहस करने वाले हैं. उन्हें लेकर अच्छी खबर सामने आई है, जिसे जानकर फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे.
रोमन रेंस को लेकर बड़ा अपडेट
Clash In Paris में रोमन रेंस का ब्रॉन्सन रीड के साथ मैच हुआ था. वहां पर रेंस ने बड़ी जीत दर्ज की. हालांकि, इसके बाद ब्रॉन ब्रेकर ने आकर उन्हें दो स्पीयर लगा दिए. रीड ने भी उन्हें तीन सुनामी मूव लगाकर धराशाई कर दिया. बाद में बताया गया कि उनकी पसलियां टूट गई हैं और वह अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए हैं. दरअसल रेंस नई स्ट्रीट फाइटर फिल्म की शूटिंग के लिए एक्शन से बाहर हो गए थे.
PWInsider की एक नई रिपोर्ट के अनुसार रोमन रेंस का 25 सितंबर को काम पूरा हो जाएगा. इसका मतलब है कि अब उनका WWE में वापसी का रास्ता साफ हो गया है. हाल ही में WWE ने अगले महीने पर्थ में होने वाले Crown Jewel का नया पोस्टर जारी किया था, जिसमें रोमन भी दिखाई दिए. इसके बाद सभी को पता चल गया कि रेंस बहुत जल्द वापसी करेंगे.
ये भी पढ़ें:-‘Triple H की इज्जत नहीं करता’- 51 साल के स्टार ने WWE दिग्गज के खिलाफ उगला जहर, दिया विवादित बयान
Crown Jewel 2025 में रोमन रेंस का किसके साथ होगा मैच?
रोमन रेंस की राइवलरी मौजूदा समय में द विजन के साथ चल रही है. ब्रॉन्सन रीड को उन्होंने हरा दिया है. हाल ही में हुए . Wrestlepalooza में रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने द उसोज़ को हराया था. Crown Jewel 2025 के लिए अभी तक रीड और ब्रेकर को बुक नहीं किया गया है. वहीं सैथ रॉलिंस का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ होने वाला है. रोमन का मुकाबला आगामी इवेंट में ब्रॉन ब्रेकर के साथ हो सकता है. इस ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. हो सकता है कि रेंस Raw के अगले एपिसोड में आकर ब्रेकर और रीड पर हमला कर दें. वहां से फिर स्पीयर vs स्पीयर मैच बुक किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा Brock Lesnar का ब्लॉकबस्टर मुकाबला? हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines