WWE में Roman Reigns का भाई नहीं लेगा हील टर्न, अफवाहों पर लगा विराम, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

WWE Raw के पिछले हफ्ते के एपिसोड में जे उसो ने एलए नाइट को स्पीयर मारकर सभी को हैरान कर दिया था. अब एक रिपोर्ट में उनके हील टर्न को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है.

romann (4)

रोमन रेंस और जे उसो

Jey Uso: रोमन रेंस के भाई जे उसो को लेकर मौजूदा समय में कई चीजें चल रही हैं. WWE फैंस अब उनके हील टर्न की उम्मीद लगाकर बैठ गए हैं. जे ने खुद इस बात के संकेत दिए हैं कि वह बहुत जल्द विलन बनने वाले हैं. Raw के पिछले हफ्ते के एपिसोड में उन्होंने एलए नाइट को स्पीयर लगा दिया. यह देखकर फैंस सहित जिमी उसो भी हैरानी में पड़ गए थे. पिछले कुछ सालों से Raw में जे एक टॉप बेबीफेस के रूप में काम कर रहे हैं. खैर अब उनके हील टर्न लेकर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया गया है. कहा गया है कि उनके लिए इस तरह का कोई प्लान नहीं है.

विज्ञापन

जे उसो को लेकर आया बड़ा बयान

पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड से द उसोज़ को एलए नाइट ने बचाया. पूरे शो में नाइट और जे के बीच तनाव देखने को मिला. शो के अंत में लगा कि मामला ठीक हो गया है लेकिन जे ने गड़बड़ कर दिया. नाइट की तारीफ के बदले जे ने उन्हें स्पीयर जड़ दिया. इसके बाद से लगातार रेसलिंग वर्ल्ड में इसकी चर्चा चल रही है कि जे बहुत जल्द हील टर्न ले सकते हैं.

विज्ञापन

BodySlam.net ने हाल ही में खुलासा किया कि WWE का इरादा अभी जे उसो को हील बनाने का नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार,”फिलहाल WWE में जे उसो को हील बनाने की कोई क्रिएटिव प्लान नहीं है. इंटरनल तौर पर उन्हें कंपनी के टॉप बेबीफेस में से एक माना जाता है. उनकी करंट प्रस्तुति भी इसी रुख को दर्शाती है”.

विज्ञापन

WWE Wrestlepalooza 2025 में द उसोज़ का होगा बड़ा मुकाबला

जे उसो और जिमी उसो (द उसोज़) की जोड़ी लंबे समय बाद साथ में एक्शन में उतरने वाली है. आगामी Wrestlepalooza 2025 प्रीमियम लाइव इवेंट में इनका मुकाबला ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर से तय किया गया है. इस मैच के बहुत ही तगड़े होने की उम्मीद जताई जा रही है. चारों स्टार्स धमाकेदार एक्शन दिखाने में पूरी तरह से माहिर हैं. अब देखना होगा कि अंत में कौन मुकाबला जीतकर बाजी मारेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ