Bronson Reed: WWE में ब्रॉन्सन रीड अब धीरे-धीरे बड़ा नाम बनाते जा रहे हैं. वह मेन रोस्टर में अच्छी स्थिति में हैं. इस शक्तिशाली ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीत लिया है. सबसे बड़ी बात है कि वह पॉल हेमन गाय बन चुके हैं. कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. खैर रीड के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अब एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है.
ब्रॉन्सन रीड को लेकर अच्छी खबर सामने आई
पावरहाउस ब्रॉन्सन रीड ने 2019 में WWE में एंट्री की थी. उन्होंने NXT में बढ़िया काम किया. 2021 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था. ट्रिपल एच के एरा में दिसंबर 2022 में WWE में फिर से रीड ने वापसी की. 2024 रीड के लिए बढ़िया रहा. इस साल भी उन्होंने अच्छा काम किया. रेसलमेनिया 41 के बाद वह सैथ रॉलिंस के ग्रुप द विजन से जुड़े. ब्रॉन ब्रेकर के साथ वह रिंग में तबाही मचा रहे हैं. उनके सुनामी मूव से बच पाना सभी के लिए मुश्किल है.
Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार रीड ने काफी समय पहले WWE के साथ फिर से कॉन्ट्रैक्ट साइन किए थे. 2022 में वापसी के बाद उनके पास एक नई डील होने की संभावना है. रिपोर्ट में कहा गया है कि रीड ने एक मल्टी-ईयर डील पर साइन किए हैं. हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि उन्होंने डील कब साइन की. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि टॉप हील के रूप में उनके काम के लिए उन्हें अच्छी रकम दी गई है. अब तो रीड और अच्छी स्थिति में आ गए हैं तो आगे जाकर उन्हें तगड़ी डील मिल सकती है.
ये भी पढ़ें:- WWE रिंग में Roman Reigns की अगली एंट्री का हुआ ऐलान, ड्रीम मैच के लिए भर सकते हैं हुंकार
Clash in Paris 2025 में ब्रॉन्सन रीड को मिली हार
Clash in Paris 2025 में ब्रॉन्सन रीड का मुकाबला रोमन रेंस के साथ हुआ था. रीड ने रेंस को कड़ी टक्कर दी थी. हालांकि, अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. मैच के बाद ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड ने मिलकर रोमन रेंस की हालत खराब कर दी थी. रीड ने रोमन को तीन सुनामी मूव लगाए. रेंस इसके बाद कुछ समय के लिए एक्शन से बाहर हो गए थे.
ये भी पढ़ें:-WWE में फेमस टैग टीम का दुखद अंत, 31 साल के रेसलर को दिग्गज ने धोखा देकर किया चारों खाने चित
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
16 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
19 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines