John Cena: WWE में जॉन सीना का करियर अब खत्म होने वाला है. एक ही तारीख उनके पास बची हुई है. आगामी 13 दिसंबर को वाशिंगटन, डीसी में होने वाले Saturday Night’s Main Event में वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ेंगे. उनका अंतिम विरोधी चुनने के लिए 16 रेसलर्स का टूर्नामेंट रखा हुआ है. जो भी इसे जीतेगा उसे सीना को रिटायर करने का मौका मिलेगा. खैर सीना के WWE में अंतिम मैच को लेकर ट्रिपल एच की पत्नी और दिग्गज स्टेफनी मैकमैहन ने बड़ा ऐलान किया है.
WWE दिग्गज स्टेफनी मैकमैहन ने क्या कहा?
Survivor Series 2025 से पहले स्टेफनी मैकमैहन ने मेगन मोरेंट के साथ जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर पर चर्चा की. मेगन ने इस दौरान बताया कि स्टेफनी वाशिंगटन, डीसी में मौजूद रहने वाली हैं. मेगन ने स्टेफनी से सीना के अंतिम मैच को लेकर कुछ कहने के लिए कहा. स्टेफनी ने कहा,”मैं वास्तव में जो टेस्सिटोर के साथ को-होस्ट कर रही हूं. इस वजह से मुझे उन भावनाओं पर थोड़ा नियत्रंण रखना होगा”. स्टेफनी ने साफ कर दिया है कि वह सीना के आखिरी मैच में मौजूद रहेंगी. कहीं ना कहीं यह WWE फैंस के लिए अच्छी खबर है.
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 में करारी हार के बाद 3 स्टार्स जिनके साथ Roman Reigns का अगला मैच हो सकता है
WWE Survivor Series 2025 में जॉन सीना की हुई हार
Survivor Series 2025 में जॉन सीना ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. मैच में जजमेंट डे के रॉक्सन परेज, राकेल रॉड्रिगेज, फिन बैलर और जेडी मैकडॉना ने भी दखलअंदाजी की. इन सभी से सीना निपट गए. अंत में लिव मॉर्गन ने धमाकेदार वापसी कर सीना को धोखा दिया. उन्होंने सीना को लो-ब्लो लगाया और फिर टाइटल से उनके ऊपर हमला किया. इसका फायदा मिस्टीरियो ने उठाया. उन्होंने सीना को हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया. सीना का टाइटल रन 20 दिन में ही खत्म हो गया. अब देखना होगा कि मिस्टीरियो का टाइटल रन आगे कैसा रहता है.
ये भी पढ़ें:-3 WWE स्टार्स जो Survivor Series 2025 में हजारों फैंस के सामने फिसड्डी साबित हुए
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
1 day agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
1 day agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
3 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
4 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
5 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
5 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
6 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
10 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
10 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines