WWE: WWE SummerSlam 2025 में ब्रॉक लैसनर ने धमाकेदार वापसी की. उन्होंने जॉन सीना को एफ-5 लगाया. इसके बाद से रेसलिंग वर्ल्ड में लैसनर छाए हुए हैं. हर किसी की जुबान पर उनका ही नाम है. सभी स्टार्स उनके बारे में बात कर रहे हैं. सभी यह जानना चाहते हैं कि लैसनर का WWE में अगला कदम क्या होगा. कंपनी ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी प्रदान नहीं की है. हालांकि, ट्रिपल एच ने इस बारे में बड़ा बयान दिया है.
WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने क्या कहा?
SummerSlam 2025 नाइट-2 के मेन इवेंट में जॉन सीना ने कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच करीब 38 मिनट का स्ट्रीट फाइट मैच हुआ. ताबड़तोड़ एक्शन सीना और कोडी ने दिखाया. खासतौर पर सीना ने काफी प्रभावित किया. अंत में कोडी ने सीना को हराकर टाइटल अपने नाम किया. हार से सीना काफी निराश नज़र आए. इसके बाद ब्रॉक लैसनर ने अचानक आकर पूरा मेला लूट लिया.
हाल ही में WWE ने ESPN के साथ बड़ी डील साइन की है. इसके तहत ESPN Get Up को अपना इंटरव्यू ट्रिपल एच ने दिया. वहां पर द गेम से लैसनर के अगले कदम के बारे में सवाल पूछा गया. उन्होंने कहा,”क्या आप ब्रॉक लैसनर से मिले हैं? वह जो चाहे कर सकते हैं. जब आप लैसनर होते हैं तो आप…जब म्यूजिक बजता है और उस गलियारे से जाते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कहां हैं. ब्रॉक वही करते हैं जो वह करना चाहते हैं. इस वजह से हम उनकी वापसी से बहुत ज्यादा खुश हैं”. ट्रिपल एच ने अपनी बातों से साफ कर दिया है कि लैसनर के पास WWE में कुछ भी करने की आजादी है.
जॉन सीना ने भी दिया था बड़ा बयान
कुछ दिन पहले जॉन सीना ने भी ब्रॉक लैसनर की वापसी को लेकर अपनी बात रखी थी. Adam Apple YouTube channel पर सीना ने कहा,”मैं पिछले 25 सालों से एक ही बात कह रहा हूं. वह डील करते हैं और मैं उन्हें निभाता हूं. आप जानते हैं कि मैं वाकई बहुत उत्साहित हूं. मुझे लगता है कि SummerSlam 2025 फैंस की तरफ से एक संकेत था जहां हर कोई जानता है कि हम अपनी किताब कहां बंद कर रहे हैं. मैं अपनी किताब दिसंबर में बंद कर रहा हूं. इसका मतलब यह नहीं है कि WWE अपनी किताबें बंद कर देगा. उन्हें आगे भी अपने प्रोग्राम जारी रखने होंगे. मेरे पास अभी भी एक दर्जन शो बचे हैं. वह डील करते हैं और मैं निभाता हूं”.
ये भी पढ़ें:-Roman Reigns ने WWE में अपनी पहली सैलरी का किया खुलासा, छोटे से गंदे गोदाम में मिलते थे इतने रुपए
संबंधित खबरें
क्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
20 hrs agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
21 hrs agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
22 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 day agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
3 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
4 days agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
5 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
5 days ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
5 days agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines