हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Roman Reigns की WWE Royal Rumble 2026 में जीत पर गदगद हुए Triple H, आइकॉनिक नया नाम देकर फैंस की लूटी वाहवाही

WWE Royal Rumble 2026 में रोमन रेंस ने खूब बवाल मचाया. उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. कंपनी ने इस बार रेंस को बड़ा पुश दिया है. जानिए रेंस को लेकर मैच के बाद ट्रिपल एच ने क्या कहा.

विज्ञापन
रोमन रेंस को लेकर आया बयान

Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2026 बहुत ही जबरदस्त रहा. रोमन रेंस को वहां पर तगड़ी सफलता मिली. उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच में जीत हासिल की. रेंस ने अपने करियर में दूसरी बार रंबल मैच जीता. इससे पहले उन्होंने ये कारनामा 2015 में किया था. रोमन पहले से ही जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. उन्होंने 26वें नंबर पर एंट्री की थी. खैर रेंस की जीत पर ट्रिपल एच भी खुश दिखाई दिए. उन्होंने रेंस को नया नाम दे दिया है, जिसके बारे में जानकर आपको भी खुशी होगी.

WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने क्या कहा?

रोमन रेंस को 2026 की शुरुआत में WWE ने बड़ा पुश दिया है. ट्रिपल एच ने रॉयल रंबल पोस्ट शो में रोमन की जीत के बारे में बात की. उन्होंने रेंस को एक खास उपनाम दिया. ट्रिपल एच से रेंस की अगली उपस्थिति के बारे में भी पूछा गया था. इसका जवाब द गेम नहीं दे पाए. उन्होंने कहा कि रेंस अपनी शर्तों के अनुसार काम करते हैं. ट्रिपल एच ने कहा,”रोमन रेंस इस समय खेल जगत के सबसे रणनीतिक व्यक्तियों में से एक हैं. जिम रॉस ने मुझे सेरेब्रल असासिन उपनाम दिाय था. अब ये नाम मैं रोमन रेंस के लिए इस्तेमाल करूंगा. वो इस खेल के सबसे महान विचारकों में से एक हैं.”

ये भी पढ़ें:-2026 Royal Rumble मैच जीतकर पूर्व WWE चैंपियन ने मचाया बवाल, WrestleMania 42 का कटाया टिकट

विज्ञापन

रोमन रेंस ने ट्रिपल एच पर साधा था निशाना

हाल ही में रोमन रेंस ने पैट मैकफी को अपना इंटरव्यू दिया था. वहां पर रेंस ने क्रिएटिव टीम और ट्रिपल एच के ऊपर निशाना साधा था. रेंस ने कहा था कि पिछले कुछ सालों में क्रिएटिव टीम ने सही काम नहीं किया है. रेंस ने कहा,”मैं ट्राइबल चीफ हूं. मैं लोगों के पूरा समय देता हूं. ये युवा टैलेंट कहते हैं कि हम पूरा टीवी टाइम हथिया लेते हैं. वो किसी एक बात की शिकायत करते हैं और मैं उन्हें मौका देता हूं. उन्हें अपनी मनचाही स्टारडम हासिल करने के लिए भरपूर जगह देता हूं. अब बस करो. हमने कोई तरक्की नहीं की है. हमारा डेवलेपमेंट नहीं हुआ है. हमारे पास शानदार लीडर हैं. निक खान गजब के बिजनेसमैन हैं. वो जीनियस हैं, लेकिन हमें क्रिएटिव रूप से उनके साथ कदम मिलाकर चलना होगा.”

ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 में Brock Lesnar का सपना चकनाचूर, 2 स्टार्स ने बाहर फेंककर की सिट्टी पिट्टी गुम

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola