WWE: WWE SummerSlam 2025 नाइट-2 इतिहास का पन्नों में दर्ज हो गया है. फैंस को एक तगड़ा शो देखने को मिला. मेन इवेंट में जॉन सीना ने कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. कोडी ने सीना को हराकर टाइटल अपने नाम किया. खैर इसके बाद जो हुआ उसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. ब्रॉक लैसनर ने 2 साल बाद वापसी करते हुए बवाल मचाया. उन्होंने सीना को F-5 देकर धराशाई किया. WWE ने बहुत बड़ा सरप्राइज इस बार फैंस को दिया है. लैसनर की वापसी पर अब ट्रिपल एच का बयान भी सामने आ गया है. द गेम ने यह भी बता दिया है कि किसके कहने पर द बीस्ट की वापसी कराई गई है.
ट्रिपल एच ने क्या कहा?
SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स के खिलाफ ब्रॉक लैसनर हार गए थे. तब से WWE टीवी पर लैसनर नज़र आए थे. पिछले साल की शुरुआत में लैसनर का जेनेल ग्रांट केस में नाम आ गया था. इसके बाद उनकी वापसी काफी मुश्किल लग रही थी. ऐसा लगता है कि अब मामला ठीक हो गया है. इस कारण से ही लैसनर को रिंग में आने के लिए हरी झंडी मिली है.
SummerSlam 2025 के बाद पोस्ट-शो में ट्रिपल एच ने ब्रॉक लैसनर की वापसी पर कहा,”मेरी प्रतिक्रिया वैसी ही थी जैसी मैंने सोची थी. अगर इस जगह छत होती तो वह नीचे हो जाती. द बीस्ट के यहां आने पर माहौल बदल जाता है. लैसनर की वापसी देखकर जो कुछ आप सोच रहे थे कि हो रहा है, वह सब विंडो से बाहर चला जाता है क्योंकि ब्रॉक का होना उस माहौल को बदल देता है. उनका वापस आना अविश्वसनीय है. जॉन सीना भी अपनी कहानी लिख रहे हैं. लैसनर को वापस लाने का अनुरोध सीना ने ही किया था”.
जॉन सीना के टाइटल रन का हुआ अंत
WrestleMania 41 में जॉन सीना ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उन्होंने बढ़िया काम किया. SummerSlam 2025 नाइट-2 में कोडी ने उनकी बादशाहत खत्म कर दी है. सीना 105 दिन तक चैंपियन रहे. कोडी और सीना के बीच मैच भी अच्छा रहा. खासतौर पर सीना ने मुकाबले में जबरदस्त काम किया. उनकी सभी ने तारीफ की.
ये भी पढ़ें:-WWE SummerSlam 2025, नाइट 2 रिजल्ट: Brock Lesnar की तूफानी वापसी, John Cena की बादशाहत खत्म, Cody Rhodes बने चैंपियन
संबंधित खबरें
WWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
12 hrs agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
1 day agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
1 day agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
6 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
6 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
7 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
7 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार?
9 days agoरिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines