मौजूदा चैंपियन ने अपने बॉयफ्रेंड को John Cena का आखिरी WWE विरोधी बनाने की उठाई मांग, नतीजे को लेकर भी कर दी भविष्यवाणी

WWE में 13, दिसंबर 2025 को जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. रेसलिंग वर्ल्ड में लगातार चर्चा चल रही है कि उनका आखिरी विरोधी कौन होगा. लगातार कई नाम सामने आ रहे हैं. कुछ स्टार्स ने तो उन्हें खुली चुनौती दे दी है. अब एक मौजूदा चैंपियन ने सीना का मैच उनके बॉयफ्रेंड से कराने की मांग की है.

CENA (32)

जॉन सीना

John Cena: WWE में जॉन सीना का इस समय रिटायरमेंट टूर चल रहा है. 13 दिसंबर, 2025 को वह अपने करियर का आखिरी मुकाबला लड़ने वाले हैं. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. सभी के मन में एक ही सवाल चल रहा है कि सीना का आखिरी विरोधी कौन होगा. लगातार इसे लेकर नाम सामने आ रहे हैं. कई रेसलर्स उन्हें चुनौती भी पेश कर चुके हैं. अब एक मौजूदा चैंपियन ने कहा है कि सीना के अंतिम विरोधी के रूप में उनके पार्टनर को मौका मिलना चाहिए.

विज्ञापन

WWE के फेमस स्टार को लेकर आया बयान

अपने फेयरवेल टूर के दौरान जॉन सीना अभी तक ब्रॉक लैसनर, सीएम पंक, रैंडी ऑर्टन, आर-ट्रुथ, कोडी रोड्स, लोगन पॉल और सैमी ज़ेन से लड़ चुके हैं. WWE Crown Jewel 2025 में सीना का मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ होने वाला है. अब उनके पास कुछ ही तारीखें बची हुई हैं. दिसंबर में होने वाले Saturday Night’s Main Event में वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ेंगे.

विज्ञापन

WWE स्टार केलानी जॉर्डन ने हाल ही में TNA नॉकआउट्स वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती. SmackDown स्टार कार्मेलो हेज को वह 2023 से डेट कर रही हैं. इस साल 1 जुलाई को दोनों ने सगाई भी कर ली है. Busted Open Radio पर बात करते हुए जॉर्डन ने सीना के अंतिम विरोधी पर बात की. जॉर्डन ने कहा,”जाहिर सी बात है कि मैं कार्मेलो हेज का नाम लूंगी. मुझे लगता है कि सीना को आखिरी मुकाबला हार जाना चाहिए. मुझे लगता है कि उनकी हार से कार्मेलो का करियर औऱ ज्यादा बेहतर हो सकता है. जॉन सीना जैसे रेसलर को हराने से आपकी विश्वसनीयता और आपकी इक्विटी बढ़ जाती है”.

विज्ञापन

WWE SmackDown में कार्मेलो हेज को मिला धोखा

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में कार्मेलो हेज को बड़ा धोखा मिला है. दरअसल वह सैमी ज़ेन के यूएस चैंपियनशिप ओपन चैलेंज के लिए बाहर आए. उन्होंने कहा कि वह सैमी को हरा देंगे. इतने में पीछे से द मिज़ ने आकर उन्हें धराशाई कर दिया. मिज़ और हेज की टैग टीम जोड़ी अब टूट गई है. फैंस को बहुत जल्द इनके बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. अगले हफ्ते हेज अपना बदला ले सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ