Crown Jewel: WWE Crown Jewel 2025 का आयोजन 11 अक्टूबर को पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है. पहली बार इस इवेंट को सऊदी अरब से बाहर कराया जा रहा है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कुछ मैचों का ऐलान कर दिया गया है. एक और मुकाबला अब कंफर्म हो गया है. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड के बाद इस पर WWE ने मुहर लगाई. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
WWE Crown Jewel 2025 में होगा चैंपियनशिप मुकाबला
हाल ही में हुए Wrestlepalooza में स्टेफनी वकेर ने इयो स्काई को हराकर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की. Crown Jewel 2025 में उनका मुकाबला मौजूदा विमेंस चैंपियन से तय हुआ. ट्रिपल एच ने कहा कि दोनों के बीच विमेंस क्राउन ज्वेल चैंपियनशिप के लिए टक्कर होगी. आपको बता दें विमेंस चैंपियनशिप इस समय टिफनी स्ट्रेटन के पास है.
SmackDown के एपिसोड में टिफनी स्ट्रेटन ने नाया जैक्स और जेड कार्गिल के खिलाफ विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की. वहां पर लगा था कि नया चैंपियन भी मिल सकता है. इस वजह से ही Crown Jewel 2025 के लिए मैच ऑफिशियल नहीं किया गया था. टिफनी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपना टाइटल रिटेन किया. इसके बाद स्टेफनी भी रिंग में आईं. दोनों ने अपनी चैंपियनशिप ऊपर उठाकर हुंकार भरी. WWE ने अब इस चैंपियन vs चैंपियन मैच की ऑफिशियल घोषणा कर दी है.
ये भी पढ़ें:- Brock Lesnar के फैंस के लिए बुरी खबर, 2025 में अब WWE रिंग में नहीं दिखेगा जलवा, जानिए कब होगी वापसी?
WWE Crown Jewel 2025 में जॉन सीना का भी होगा मैच
Crown Jewel 2025 बहुत ही जोरदार होने वाला है. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. जॉन सीना भी वहां पर एक्शन में देखने को मिलने वाले हैं. उनका मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ तय किया गया है. सीना ने ही इस मैच की मांग सोशल मीडिया के जरिए की थी. स्टाइल्स ने भी एक अंतिम मैच के लिए उनकी चुनौती स्वीकार की. ट्रिपल एच ने बाद में दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया. स्टाइल्स और सीना का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. सीना के फेवरेट विरोधियों में से एक स्टाइल्स रहे हैं. इनके बीच अंतिम बार मुकाबला देखकर फैंस भी जरूर खुश होंगे.
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
10 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
12 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
11 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines