News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Wrestlepalooza: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Wrestlepalooza है. इसका आयोजन 20 सितंबर को होने वाला है. कंपनी इसकी तैयारियों में लगी हुई है. कुछ मैचों का ऐलान कर दिया गया है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में एक बड़े मैच घोषणा की गई. रोमन रेंस के भाई जे उसो और जिमी उसो भी वहां पर बवाल मचाते हुए नज़र आएंगे. दोनों का मुकाबला ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड के साथ तय कर दिया गया है. लंबे समय बाद द उसोज़ का जलवा फैंस को रिंग में देखने को मिलने वाला है.
🚨 The Usos vs Bron Breakker and Bronson Reed is CONFIRMED for WWE Wrestlepalooza!#WWERAW pic.twitter.com/JLXUqww2x6
— FADE (@FadeAwayMedia) September 9, 2025
पिछले कुछ हफ्तों से ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड के साथ राइवलरी में जे उसो उलझे हुए हैं. पिछले हफ्ते ब्रेकर और रीड ने जे की हालत खराब की. उन्हें बचाने के लिए जिमी उसो आए. इस हफ्ते Raw की शुरुआत जे उसो और जिमी उसो ने की. दोनों को साथ देखकर फैंस खुश हो गए. बहुत जल्द इनके सैगमेंट में ब्रेकर और रीड ने दखलअंदाजी की. सभी सदस्यों ने अपनी बात रखी. इनके बीच ब्रॉल की नौबत आ गई थी लेकिन एलए नाइट ने आकर ब्रेकर और रीड पर हमला कर दिया.
रिंग में जे और जिमी की मदद के लिए नाइट आए लेकिन मामला अभी ठीक नहीं हुआ है. नाइट और जे के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. मौका पाकर रीड और ब्रेकर रिंग से भाग गए थे. इसके बाद जे और नाइट के बीच रिंग में बहस जारी रही. जिमी उसो ने दोनों को समझाया. WWE ने मामले को हाइप करते हुए Wrestlepalooza में ब्रेकर और रीड का मैच द उसोज़ के साथ ऑफिशियल कर दिया. उसोज़ ने इस साल मार्च में अंतिम बार साथ में मैच लड़ा था. इन्होंने ए-टाउन डाउन अंडर को मात दी थी. अब छह महीने बाद अब उसोज़ की साथ में वापसी हो रही है.
YEAH! (we all say in unison)
— WWE (@WWE) September 9, 2025
LA KNIGHT IS HERE AND HE'S COMING FOR THE BRONSONS! 😤 pic.twitter.com/IAXmEtULOT
हाल ही में हुए Clash in Paris में रोमन रेंस ने ब्रॉन्सन रीड को हराया था. मैच के बाद ब्रॉन ब्रेकर और रीड ने मिलकर रोमन रेंस की हालत खराब कर दी थी. ब्रेकर ने दो स्पीयर और रीड ने तीन सुनामी रेंस को दिए. उनके मुंह से खून निकलने लग गया था. इसके बाद Raw के एपिसोड में बताया गया कि उनकी पसलियां टूट गई हैं और वह अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो Wrestlepalooza 2025 में रेंस का मैच होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.
ये भी पढ़ें:-WWE ने इतिहास के 10 सबसे खतरनाक स्टार्स की लिस्ट की जारी, Roman Reigns को झटका, पूर्व ट्राइबल चीफ ने मारी बाजी
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।