WWE: करीब तीन दशक तक WWE रिंग में दिग्गज द अंडरटेकर ने फैंस का खूब मनोरंजन किया. 2020 में उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान किया था. इसके बाद उन्हें हॉल ऑफ फेम से भी नवाजा गया. रिटायर होने के बाद भी टेकर रिंग में कई बार अपनी अनुपस्थिति दर्ज करा चुके हैं. फैंस उन्हें देखकर खुश हो जाते हैं. WWE द्वारा कई बार उन्हें बड़े मौकों पर बुक किया जा चुका है. खैर एक बार वह WWE टीवी पर नज़र आने वाले हैं. सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है.
WWE NXT में हुआ खास सैगमेंट
WWE NXT के लेटेस्ट एपिसोड में बैकस्टेज ट्रिक विलियम्स और द अंडरटेकर की LFG टीम (शिलोह हिल, डेनी सेकेल्सकी, बेली हम्फ्री और ड्रेक मोरो) का सैगमेंट देखने को मिला. नए स्टार्स द अंडरटेकर की आगामी NXT उपस्थिति का जश्न मना रहे थे लेकिन विलियम्स ने गड़बड़ कर दी. उन्होंने बीच में आकर दिग्गज को खरी-खोटी सुनाकर उनकी बेइज्जती की. विलियम्स ने कहा,”जब चैंपियन आए तो बेहतर होगा कि आप लोग चलना शुरू कर दो. आप सभी मेरा समय बर्बाद कर रहे हो. मुझे तो यह भी नहीं पता कि द अंडरटेकर आप सभी में क्या देखते हैं”.
विलियम्स अपनी बात कहने के बाद वहां से चले गए. इसके बाद शिलोह हिल का फोन बजा और द अमेरिकन बैडऐस की ट्यून बजने लगी. इससे संकेत मिला कि टेकर का फोन आ रहा है. कुछ देर बाद दिग्गज ने सोशल मीडिया पर अपनी बात कही. उन्होंने बताया,”ट्रिक विलियम्स तुमने मेरी LFG टीम का अनादर किया है. तुमने मेरा भी अनादर किया है. मैं अगले हफ्ते H-Town में रहूंगा. TNA टाइटल के साथ या उसके बिना, शायद तुम मेरे यार्ड से बाहर रहना चाहोगे”.
WrestleMania 40 में द अंडरटेकर ने मचाया था बवाल
WrestleMania 40 में रोमन रेंस ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी.दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. मैच में जॉन सीना और द रॉक जैसे दिग्गज भी नज़र आए. रॉक ने सीना को धराशाई कर दिया था. रॉक से निपटने के लिए द अंडरटेकर ने एंट्री की थी. टेकर ने रॉक को चोकस्लैम लगाकर उनका बुरा हाल कर दिया था. अंडरटेकर की वजह से ही अंत में रोमन को हराने में कोडी कामयाब रहे थे. दिग्गज की इस एंट्री को भुला पाना किसी भी फैन के लिए काफी मुश्किल है.
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
22 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 day agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
6 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
6 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines