SmackDown: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा. शो में एक बड़ी चीज देखने को मिली. द मिज़ और कार्मेलो हेज़ की फेमस टैग टीम जोड़ी टूट गई है. मिज़ ने कार्मेलो को बड़ा धोखा देकर उन्हें धराशाई कर दिया. ऐसा लगता है कि अब इन दोनों की आगे राइवलरी देखने को मिलेगी. इनके अलग होने के संकेत पिछले कुछ हफ्तों से मिल रहे हैं. फैंस खास पल का इंतजार भी कर रहे थे, जो इस हफ्ते हो गया.
द मिज़ ने अपने साथी पर किया अटैक
इस साल की शुरुआत में द मिज़ और कार्मेलो हेज़ ने मेलो टोंट मिज नाम से एक टैग टीम बनाई. दोनों को साथ देखकर फैंस को भी अच्छा लगा. हालांकि, बीच-बीच में इनके बीच मतभेद भी जारी रहे. पिछले कुछ हफ्तों में इनके बीच तनाव बढ़ता रहा. पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में हुए मैच में हेज ने मिज़ की मदद नहीं की.
SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में दोनों के बीच बैकस्टेज बात की. मिज़ ने कार्मेलो से उनकी हरकतों के बारे में पूछा. हेज़ ने कहा कि उन्हें कुछ भी समझाने की जरूरत नहीं है. हेज़ ने साफ कह दिया कि उनकी पार्टनरशिप खत्म हो गई है.शो में सैमी ज़ेन ने एक बार फिर यूएस चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज दिया. कार्मेलो उनसे लड़ने के लिए बाहर आए. 31 साल के हेज ने कहा कि अब उन्हें रोकने वाला कोई नहीं. इसके बाद अचानक पीछे से मिज़ ने आकर हेज को स्किल क्रसिंग फीनाले मूव लगाकर धराशाई कर दिया.
ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स, 3 अक्टूबर, 2025: Randy Orton-Cody Rhodes की करारी हार, फेमस स्टार के साथ हुआ विश्वासघात
द मिज़ और कार्मेलो हेज़ का हो सकता है मुकाबला
आप सभी जानते हैं कि द मिज़ अपने फेमस कारनामों के लिए काफी जाने जाते हैं. इस बार भी उन्होंने अपने एक्शन से सभी को चौंका दिया है. अब उनकी हेज़ के साथ तगड़ी राइवलरी देखने को मिलेगी. बहुत जल्द दोनों के बीच बड़े मैच का ऑफिशियल ऐलान भी किया जा सकता है. मिज़ कई सालों से रिंग में एक्शन दिखा रहे हैं. उनसे निपट पाना कार्मेलो के लिए काफी मुश्किल काम होगा.
ये भी पढ़ें:- WWE रिंग में Roman Reigns की अगली एंट्री का हुआ ऐलान, ड्रीम मैच के लिए भर सकते हैं हुंकार
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
16 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
19 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines