The Great Khali And John Cena: WWE में मौजूदा समय में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चल रहा है. आगामी 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. उनके अंतिम विरोधी को लेकर भी 16 स्टार्स के बीच टूर्नामेंट चल रहा है. सीना का 23 साल का करियर ऐतिहासिक रहा है. ऐसे में उनके साथ काम करने वाले जितने भी स्टार्स हैं वह अलग-अलग तरह से उन्हें ट्रिब्यूट दे रहे हैं. भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने इस बार सीना को याद किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो सीना के साथ शेयर किया है, जिसे देखकर आपको भी मजा आएगा.
भारतीय WWE दिग्गज ने पोस्ट किया खूबसूरत वीडियो
2023 में WWE ने भारत में Superstar Spectacle इवेंट का आयोजन किया था. इस दौरान भारतीय फैंस को जॉन सीना को लाइव देखने को मौका मिला था. सीना ने सैत रॉलिंस के साथ टीम बनाकर जियोवानी विंची और लुडविग काइजर को मात दी थी. शो में द ग्रेट खली ने भी सरप्राइज एंट्री की थी. बैकस्टेज उन्होंने सीना के साथ मुलाकात की थी. इस दौरान खली ने सीना के साथ एक वीडियो बनाया, जो काफी वायरल हुआ. खली ने सीना को हिंदी बोलना सिखाया.
वीडियो में सबसे मजेदार चीज थी जब खली ने सीना को एक मुहावरा बोलना सिखाया. खली ने सीना से कहने के लिए कहा कि चक दे फट्टे, नाप दे गिल्ली, शाम को बॉम्बे, सुबह को दिल्ली. इस लाइन को सीना ने खली के साथ दोहराया. इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया था. खैर हॉल ऑफ फेमर खली ने वीडियो को दोबारा इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्हें ट्रिब्यूट दिया है.
ये भी पढ़ें:-WWE में लैजेंड किलर Randy Orton की धमाकेदार वापसी का ऐलान, Survivor Series 2025 के बाद फैंस को मिलेगा तोहफा
जॉन सीना बने WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन
जॉन सीना ने अपने 23 साल के करियर में कभी भी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप नहीं जीती थी. ऐसा लगा था कि वह ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी नहीं बन पाएंगे. कंपनी ने उनके इस सपने को भी पूरा कर दिया है. हाल ही में हुए Raw में जॉन सीना ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर अपने करियर में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल जीता. उन्होंने मिस्टीरियो के 2024 दिनों की बादशाहत का अंत किया. अब देखना होगा कि सीना के टाइटल रन का अंत कौन करेगा.
ये भी पढ़ें:-3 WWE स्टार्स जिनके टाइटल रन को 2025 से पहले Triple H खत्म कर सकते हैं
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 hr agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines