The Great Khali: WWE हॉल ऑफ फेमर एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाई. बहुत ही सामान्य परिवार से आने वाले खली ने दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी WWE में भारत का तिरंगा लहराया. खली ने अपने जज्बे और परिश्रम से खुद को कामयाब बनाया. आज भारत में रेसलिंग उनकी वजह से प्रसिद्ध है. हर कोई अब उनकी तरह नाम कमाना चाहता है.
भारतीय दिग्गज का जन्म 27 अगस्त, 1972 को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के धीरैना गाँव में हुआ था. आज खली 53 साल के हो गए हैं. WWE से खली ने नाम, शोहरत और अच्छा पैसा हासिल किया. हालांकि, उनका रास्ता आसान नहीं रहा. बहुत कम लोगों को पता होगा कि WWE में आने से पहले खली क्या काम करते थे.
द ग्रेट खली को हाइट का मिला फायदा
आपको बता दें द ग्रेट खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है. उनकी हाइट 7 फुट 1 इंच है. खली आज करोड़ों के मालिक हैं लेकिन उनकी राह बिल्कुल भी आसान नहीं रही. रेसलिंग में जलवा दिखाने से पहले उन्होंने कई नौकरियां कीं. पेट के खातिर उन्होंने अपने भाइयों के साथ मजदूरी की. इसके अलावा खली ने शिमला में एक बिजनेसमैन के लिए बॉडीगार्ड के रूप में काम किया. वह पंजाब स्टेट पुलिस में पुलिस अधिकारी भी रहे. इसके बाद ही उनकी किस्मत का ताला खुला. खली ने बॉडी बिल्डिंग में भी हाथ आजमाया था. इसका उन्हें रेसलिंग में काफी फायदा मिला.
WWE में द ग्रेट खली का करियर रहा जबरदस्त
द ग्रेट खली का WWE में साल 2006 से 2006 तक धमाकेदार करियर रहा. विंस मैकमैहन ने शुरुआत में ही उन्हें बड़ा पुश दे दिया था. डेब्यू के एक साल के अंदर उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी. WWE में वह पहले भारतीय मूल के वर्ल्ड चैंपियन बने. खली ने रेसलिंग की शुरुआत 2000 में ही कर दी थी. All Pro Wrestling (APW), World Championship Wrestling (WCW) और New Japan Pro-Wrestling (NJPW) में उन्होंने अपना जलवा दिखाया. खली की द अंडरटेकर और जॉन सीना जैसे दिग्गजों के साथ भी राइवलरी रही है. अंडरटेकर के ऊपर तो वह शानदार जीत हासिल कर चुके हैं. खली फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके हैं. उन्होंने द लॉन्गेस्ट यार्ड और गेट स्मार्ट फिल्म में कमाल का काम किया था. इसकके अलावा 2011 में रियलिटी टेलीविजन शो बिग बॉस 4 के वह उपविजेता भी रह चुके हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में 23 साल की महिला रेसलर से पिटे CM Punk, हजारों लोगों के सामने कटाई नाक
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines