Stevie Turner To Return Ring: WWE ने 10 अक्टूबर 2025 को कई सारे सुपरस्टार्स को रिलीज करने का फैसला किया था. इसमें से एक नाम स्टीवी टर्नर का था, जो NXT में काफी अहम किरदार निभा रही थीं. किसी भी स्टार के लिए रिलीज होना अच्छी चीज नहीं होती है लेकिन अब टर्नर ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दे दी है. 16 महीनों से उन्होंने कोई मैच नहीं लड़ा था और अब रिंग में उनकी वापसी होने वाली है. उन्होंने अपने मैच के बारे में नहीं बताया लेकिन ये चीज क्लियर कर दी है कि वो मैनेजर के रूप में काम नहीं करेंगी और रिंग में वापसी करेंगी.
पूर्व WWE स्टार स्टीवी टर्नर रिंग में करेंगी वापसी!
स्टीवी टर्नर NXT में जनरल मैनेजर ऐवा रैन के साथ काम करती थीं और लगातार टीवी पर नजर आ रही थीं. उन्हें बाद में Evolve ब्रांड की जनरल मैनेजर बना दिया. इन रिंग एक्शन से दूर रहने के बाद भी स्टीवी WWE में काफी बड़े पद पर थीं. इसके बावजूद 10 अक्टूबर 2025 को उन्हें अन्य रेसलर्स के साथ रिलीज करने का फैसला किया गया. इसी को लेकर स्टीवी ने प्रतिक्रिया दी और ऐलान किया कि वो रिंग में वापसी करेंगी. इससे उन्होंने साफ कर दिया कि अब वो मैनेजर का किरदार नहीं निभाएंगी और रिंग में दोबारा काम करने पर फोकस करेंगी. उन्होंने कहा, ‘यकीन नहीं हो रहा कि मुझे दोबारा लड़ने का मौका मिलेगा.’
आप नीचे उनकी पोस्ट देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- John Cena ने दिया ट्रिब्यूट तो The Undertaker हुए खुश, WWE Crown Jewel 2025 के बाद कहा धन्यवाद
स्टीवी टर्नर ने आखिरी मैच कब लड़ा था?
स्टीवी टर्नर हाउस शोज में कुछ मैच लड़ चुकी हैं लेकिन WWE टीवी पर उनका आखिरी मैच 16 महीनों पहले आया था. उन्होंने जुलाई 2024 में NXT के एपिसोड में जॉर्डिन ग्रेस का सामना किया था. इस मुकाबले में मात्र 3 मिनट में ग्रेस ने टर्नर को हरा दिया था. टर्नर ने 2021 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और अब 4 साल बाद उनका WWE से सफर खत्म हो गया है. देखना होगा कि टर्नर किस कंपनी में जाने का फैसला करती हैं.
ये भी पढ़ें:- Crown Jewel में John Cena-AJ Styles ने 27 मिनट में किन WWE और AEW दिग्गजों को दिया ट्रिब्यूट? जानिए कौन हैं वो
संबंधित खबरें
WWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान, 43 साल के रेसलर का होगा बुरा हाल!
2 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है? जानिए रोमन का मैच किससे होगा?
2 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
3 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, AEW ने भावुक पोस्ट डाल जताया शोक
3 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार? दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
5 days agoरिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने, लंबी दाढ़ी में पहचानना हुआ मुश्किल
6 days agoWWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns ने जीत दर्ज कर तोड़ा फैंस का दिल, दिग्गज पर बेटे ने किया खतरनाक अटैक
16 days agoWWE में वर्ल्ड चैंपियन बनते ही फूट-फूटकर रोया Roman Reigns का दोस्त, वीडियो हुआ वायरल
19 days agoWWE स्टार कोडी रोड्स पर टूटा दुखों का पहाड़, फराओ के निधन के बाद सोशल मीडिया पर छलका दर्द
22 days agoWWE ने 10 रेसलर्स का करियर किया तबाह! रातों-रात अचानक कंपनी से निकाला बाहर
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines