Wrestlepalooza 2025: WWE Wrestlepalooza 2025 बहुत ही शानदार रहा. वहां पर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए इयो स्काई और स्टेफनी वकेर के बीच मैच देखने को मिला. दोनों के बीच बहुत ही शानदार मैच हुआ. अंत में स्टेफनी ने मुकाबला जीतकर अपनी करियर में इतिहास रचा. वकेर ने पहली बार विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की. 32 साल की स्टेफनी को इस बार बहुत बड़ा पुश कंपनी द्वारा दिया गया है. उन्होंने इयो को हराकर बड़ा कारनामा किया है.
WWE Wrestlepalooza 2025 में हुआ तगड़ा मुकाबला
इयो स्काई और स्टेफनी वकेर ने फैंस को बढ़िया मैच दिया. शुरुआत में स्काई ने बढ़त भी हासिल की. उन्होंने मैच को जल्द खत्म करने की कोशिश की. स्काई ने वकेर को एंकल लॉक भी लगाया. वकेर ने स्काई के ऑर्मबार को रोका. वकेर ने बहुत देर बाद मैच में वापसी की. स्काई के पांव में भी दिक्कत हो गई, जिसका फायदा वकेर ने उठाया. इयो ने इंजरी होने के बावजूद हार नहीं मानी और वकेर को कड़ी टक्कर दी.
दोनों सुपरस्टार्स ने चैंपियन बनने के लिए सारी हदें पार की. स्काई का दबदबा ज्यादा देखने को मिला. हालांकि, वह मैच नहीं जीत पाईं. मैच का अंत शानदार रहा. स्काई ने मूनशॉल्ट लगाया लेकिन वह चूक गईं. इस दौरान उनका घुटना ज्यादा चोटिल हो गए. स्टेफनी ने इसका फायदा उठाया. उन्होंने ट्विस्टिंग स्पाइरल टैप मूव लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की. बड़ी कामयाबी के बाद वकेर ने अपने पिता को गले लगाया. उनकी आंखों में आंसू भी आ गए थे.
ये भी पढ़ें:-John Cena के बाद 3 सुपरस्टार्स जिनके साथ Triple H ने WWE में Brock Lesnar का मैच कराना चाहिए
नेओमी ने छोड़ा था टाइटल
दरअसल विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप पहले नेओमी के पास थी. प्रेग्नेंसी के कारण उन्होंने अचानक टाइटल छोड़ दिया. इसके बाद यह चैंपियनशिप खाली हो गई थी. पहले नेओमी का मुकाबला वकेर के साथ होने वाला था लेकिन मैच को रद्द करना पड़ा. खैर अब वकेर ने टाइटल जीत लिया है. उन्होंने मेन रोस्टर में अपना टाइटल हासिल कर बड़ी कामयाबी प्राप्त की है. ट्रिपल एच के एरा में उन्हें बहुत बड़ा पुश इस बार दिया गया है.
ये भी पढ़ें:-WWE में सालों बाद Brock Lesnar और Paul Heyman का हुआ रीयूनियन, द बीस्ट ने किया चौंकाने वाला दावा
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines