WWE Tag Team Champion: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत शानदार रहा. शो में दो नए चैंपियन देखने को मिले. रॉयल रंबल प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस को इससे पहले बड़ा सरप्राइज मिला है. पूर्व ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ और उनकी MFT के पास अब WWE टैग टीम चैंपियनशिप पहुंच गई है. सोलो सिकोआ और टामा टोंगा नए चैंपियन बन गए हैं. सिकोआ ने पहली बार टैग टीम चैंपियनशिप जीतकर अपने करियर में इतिहास रच दिया है. वहीं टोंगा दूसरी बार चैंपियन बने हैं.
WWE SmackDown में हुआ बड़ा मैच
पिछले कुछ हफ्तों से MFT और वायट सिक्स की राइवलरी चल रही है. इनके बीच मुकाबले भी हुए. काफी घमासान देखने को मिला. अंकल हाउडी ने भी अपनी ताकत दिखाई. वायट सिक्स के डेक्स्टर लूमिस और जो गेसी के पास WWE टैग टीम चैंपियनशिप थी. सिकोआ ने दावा किया था कि वो वायट सिक्स को बर्बाद कर उनसे टाइटल ले लेंगे. कुछ ऐसा ही देखने को भी मिला.
SmackDown में गेसी और लूमिस ने अपनी चैंपियनशिप सिकोआ और टामा टोंगा के खिलाफ दांव पर लगाई. सोलो ने वायट सिक्स की लालटेन अपने पास रखी थी. चारों स्टार्स ने मुकाबले में सारी हदें पार की. दोनों टीमों के अन्य सदस्यों ने भी मैच में दखलअंदाजी की कोशिश की. मैच का अंत भी गजब का रहा. हाउडी ने टाला टोंगा से लालटेन छीनने की कोशिश, लेकिन सिकोआ ने उन्हें समोअन स्पाइक लगा दिया. सिकोआ ने एक बार फिर लालटेन अपने कब्जे में ले लिया था. सोलो ने लालटेन से लूमिस के मुंह पर मार दी. ये चीज रेफरी नहीं देख पाए. टामा टोंगा ने इसका फायदा उठाया. उन्होंने लूमिस पर अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. सिकोआ ने बेईमानी से इस बार टाइटल अपने नाम किया है.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar उड़ाएंगे गर्दा! इन 3 खतरनाक स्टार्स से हो सकता है मैच
सोलो सिकोआ और टामा टोंगा का टाइटल रन चलेगा लंबा
सोलो सिकोआ के ग्रुप MFT को लंबे समय बाद कंपनी में सफलता मिली है. सिकोआ और उनके साथियों को इस पुश की जरूरत भी थी. WWE ने लंबे समय बाद इनके ऊपर भरोसा जताया है. सिकोआ और टोंगा का टाइटल रन अब लंबा चल सकता है. ट्रिपल एच को ऐसा करना भी चाहिए क्योंकि इससे ग्रुप को काफी फायदा होगा. खैर अब देखना होगा कि सिकोआ और टोंगा कितने दिन तक चैंपियन रह पाएंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 के लिए Roman Reigns के धमाकेदार मैच का ऐलान, 29 स्टार्स के खिलाफ रिंग में मचाएंगे बवाल!
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
22 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines