WWE Royal Rumble 2026 के लिए Roman Reigns के धमाकेदार मैच का ऐलान, 29 स्टार्स के खिलाफ रिंग में मचाएंगे बवाल!

WWE में लंबे समय से रोमन रेंस नज़र नहीं आए हैं. फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. अब कंपनी ने उनकी एंट्री की घोषणा कर फैंस को खुश कर दिया है. जानिए किस दिन रेंस रिंग में धमाल मचाते हुए नज़र आएंगे.

WWE

WWE Royal Rumble 2026

Roman Reigns: WWE फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. रिंग में रोमन रेंस की वापसी का ऐलान हो गया है. आपको बता दें रेंस 31 जनवरी को होने वाले Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट में वापसी करने वाले हैं. WWE ने इसकी घोषणा कर दी है. सबसे बड़ी बात है कि मेंस रॉयल रंबल मैच में रेंस की एंट्री होगी. इस न्यूज को जानने के बाद प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ गया होगा. दर्शक लंबे समय से उनके रिंग में आने का इंतजार कर रहे थे.

विज्ञापन

WWE SmackDown में हुआ बड़ा ऐलान

SmackDown के एपिसोड के दौरान WWE ने रोमन रेंस के रॉयल रंबल इवेंट के सबसे बड़े मोमेंट्स को वीडियो के जरिए दिखाया. वीडियो के अंत में बताया गया कि आगामी रंबल मैच में रोमन की एंट्री होगी. कमेंटेटर माइकल कोल ने भी इस बात की पुष्टि की. रेंस अब सीधे सऊदी अरब की धरती में नज़र आएंगे. रोमन इस बार रंबल मैच में जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. देखना होगा कि वो अन्य 29 स्टार्स को हराकर रंबल मैच जीत पाएंगे या नहीं. अगर रोमन को रंबल मैच में जीत मिलती है, तो फिर वो रेसमलेनिया 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए दावा करेंगे. फैंस भी कुछ ऐसा ही देखना चाहते हैं.

विज्ञापन

अंतिम बार रिंग में कब दिखे थे रोमन रेंस

पिछले साल के अंत में हुए सर्वाइवर सीरीज इवेंट में अंतिम बार WWE टीवी पर रोमन रेंस ने नज़र आए थे. मेंस वॉरगेम्स मैच का वो हिस्सा थे. उनके साथ बेबीफेस टीम में द उसोज़, सीएम पंक और कोडी रोड्स थे. द विज़न ग्रुप के साथ इनका मुकाबला हुआ था, जिसमें ब्रॉक लैसनर भी शामिल थे. रेंस ने मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ