NXT Homecoming: WWE NXT Homecoming शो बहुत जबरदस्त रहा. फैंस को बड़े सरप्राइज वहां पर देखने को मिले. कुछ स्टार्स की वापसी भी हुई, जिनमें सबसे बड़ा नाम शायना बैजलर का है. बैजलर को कुछ महीने पहले कंपनी ने निकाल दिया था. अब उनकी अचानक वापसी करा दी गई है. बैजलर को जब रिलीज किया गया था तब सभी चौंक गए थे. फैंस ने सोशल मीडिया पर WWE के इस गलत निर्णय पर आवाज उठाई थी. WWE ने बैजलर को दोबारा वापस लाकर दर्शकों को खुश कर दिया है.
WWE NXT Homecoming में क्या हुआ?
शायना बैजलर ने NXT Homecoming में आकर सभी को चौंका दिया. पूर्व चैंपियन रुका और जारिया के साथ एक बैकस्टेज सैगमेंट में नज़र आईं. दरअसल बैजलर को इस साल मई में WWE ने रिलीज कर दिया था. अंतिम बार वह विमेंस रॉयल रंबल मैच में नज़र आईं थीं. वहां पर उन्होंने 11वें नंबर पर एंट्री की थी. बेली ने उन्हें एलिमिनेट किया था. इसके बाद WWE टीवी पर उनका कोई मुकाबला नहीं हुआ.
आप सभी को पता है कि रुका और जारिया के बीच तनाव बढ़ गया है. इनके विवाद में बैजलर ने दखल दिया. बैजलर ने दोनों को समझाते हुए कहा कि वह अपने समस्याओं को जल्द ही सुलझाएं. शायना ने रुका और जारिया को साथ मिलकर काम करने के लिए कहा. बैजलर ने कहा,”इसे ठीक कर लो और तुम्हें वह सब कुछ मिलेगा जो तुम चाहते हो”.
ये भी पढ़ें:-AEW स्टार ने भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali को कहा बुरा रेसलर, इन-रिंग स्किल की आलोचना कर चौंकाया
WWE में शायना बैजलर का करियर कैसा रहा?
WWE में शायना बैजलर ने साल 2017 में एंट्री की थी. इससे पहले उन्होंने UFC में भी काम किया था. उन्होंने दो बार NXT चैंपियनशिप जीती. इसके अलावा मेन रोस्टर में उन्होंने तीन बार WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की. NXT की सबसे खतरनाक महिलाओं में से एक बैजलर रही हैं. उन्हें वहां पर तगड़ा पुश दिया गया था. ऐसा लगता है कि बैजलर अभी NXT में प्रोड्यूसर के रूप में काम कर रही हैं. वह अब टीवी पर भी आ गई हैं. इस लिहाज देखा जाए तो बहुत जल्द उनका मैच भी हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-जब The Great Khali का हुआ ‘महाबली’ से सामना, अपने से लंबा इंसान देखकर हुए हैरान, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines