Seth Rollins: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड बहुत ही शानदार रहा. सैथ रॉलिंस को लेकर बुरा अपडेट इस हफ्ते सामने आया. आपको बता दें रॉलिंस अब वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन नहीं रहे. एडम पीयर्स ने इस बात का ऐलान किया है. रॉलिंस की इंजरी की वजह से उनसे टाइटल छीन लिया गया. रॉलिंस ने समरस्लैम 2025 में टाइटल अपने नाम किया था. 79 दिन में ही उनका चैंपियनशिप रन खत्म हो गया है.
WWE स्टार सैथ रॉलिंस को लेकर बड़ी खबर
हाल ही में Crown Jewel इवेंट में सैथ रॉलिंस ने कोडी रोड्स को हराकर क्राउन ज्वेल चैंपियनशिप अपने नाम की. इसके बाद Raw के एपिसोड में ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर और पॉल हेमन ने रॉलिंस के ऊपर टर्न लिया. ब्रेकर ने हेमन को स्पीयर और रीड ने सुनामी मूव लगाया. बाद में बताया गया कि Crown Jewel में मैच के दौरान उनके शोल्डर में इंजरी आ गई थी और उन्हें सर्जरी करानी पड़ेगी. WWE ने उन्हें टीवी से बाहर करने के लिए बड़ा कदम उठाया.
Raw के लेटेस्ट एपिसोड में एडम पीयर्स ने रॉलिंस की स्थिति पर अपडेट दिया. बहुत जल्द ही द विज़न ने दखलअंदाजी की. पीयर्स ने बताया कि ब्रेकर और रीड की वजह से सैथ घायल हुए हैं और उन्हें सर्जरी करानी पड़ी है. अब उन्हें रिंग से लंबे समय तक बाहर रहना पड़ेगा. पीयर्स ने ऐलान किया कि वह रॉलिंस से चैंपियनशिप छीन रहे हैं. उन्होंने इसके बाद बैटल रॉयल मैच की घोषणा की.
ये भी पढ़ें:- रेसलिंग जगत पर पसरा मातम, WWE दिग्गज का 58 साल की उम्र में निधन
WWE को जल्द मिलेगा नया चैंपियन
आगामी 1 नवंबर को Saturday Night’s Main Event का आयोजन होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर सीएम पंक और जे उसो के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. पंक ने पिछले हफ्ते नंबर वन कंटेंडर्स मैच जीता था. वहीं उसो ने इस हफ्ते बैटल रॉयल मैच जीता. पंक और उसो के पास एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनने का सुनहरा मौका आ गया है.
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines