Seth Rollins: पिछले साल WWE WrestleMania 40 के दौरान सैथ रॉलिंस की द रॉक के साथ राइवलरी रही थी. रॉलिंस ने मेगा इवेंट के दोनों दिन मैच लड़कर जबरदस्त काम किया था. सभी लोगों ने उनकी तारीफ की थी. नाइट 1 में रोमन रेंस और रॉक ने मिलकर कोडी रोड्स और रॉलिंस को हराया था. रॉक ने शो के बाद सोशल मीडिया पर रॉलिंस की खूब तारीफ की थी. अब रॉलिंस ने खुलासा किया है कि रॉक ने उन्हें गिफ्ट में क्या दिया था.
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने क्या कहा?
WWE WrestleMania 40 में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस के 1316 दिनों के चैंपियनशिप रन का अंत किया था. मुकाबले में रॉक भी आए थे. Games With Names को हाल ही में रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर द रॉक का जिक्र भी आया. रॉलिंस ने रॉक के साथ अपनी दोस्ती की तारीफ की. उन्होंने कहा,”द रॉक शानदार इंसान हैं. अब में रॉक का दोस्त हूं. जब मुझे WrestleMania 40 के बाद चोट लगी थी, तो उन्होंने मुझे ढेर सारी चॉकलेट और आइसक्रीम भेजी थी”.
ये भी पढ़ें:-3 खतरनाक स्टार्स जो WWE रिंग में The Rock को अकेले धराशाई कर सकते हैं
WWE में सैथ रॉलिंस को कब लगी थी चोट?
WWE में सैथ रॉलिंस के लिए ये साल ठीक रहा है. इंजरी की वजह से जरूर उन्हें झटका लगा. रेसलमेनिया 41 में रॉलिंस ने सीएम पंक और रोमन रेंस को हराया. पॉल हेमन ने उनका साथ दिया. हेमन और रॉलिंस ने मिलकर द विज़न ग्रुप बनाया, जिसमें ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर शामिल हुए. रॉलिंस ने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस भी हासिल किया. समरस्लैम में रॉलिंस ने पंक के ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की. Crown Jewel 2025 में रॉलिंस ने कोडी रोड्स को हराया, लेकिन मैच में उन्हें इंजरी का सामना करना पड़ा. इसके बाद द विज़न ग्रुप ने उनके खिलाफ टर्न लिया. रॉलिंस को इंजरी के कारण एक्शन से बाहर होना पड़ा. इस वजह से उन्हें चैंपियनशिप भी मजबूरी में छोड़नी पड़ी. रॉलिंस की वापसी अब अगले साल रेसलमेनिया 42 के बाद ही संभव है.
ये भी पढ़ें:-WWE में इन 4 मौजूदा चैंपियंस का दबदबा, 100 दिन के बाद भी बादशाहत खत्म करना हुआ मुश्किल
संबंधित खबरें
एक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
8 hrs agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
13 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
1 day agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 day agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
6 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
8 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
8 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
10 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines