Seth Rollins: WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस के दिन मौजूदा समय में कुछ अच्छे नहीं चल रहे हैं. इंजरी के कारण उन्होंने अपना ग्रुप द विज़न और वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल गंवा दिया है. इस हफ्ते Raw में एडम पीयर्स ने ऐलान किया कि रॉलिंस के चैंपियनशिप छीन ली गई है. रॉलिंस की सर्जरी होने वाली है. खैर अब लंबे समय बाद सैथ ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर खास कैप्शन दिया है.
सैथ रॉलिंस ने क्या कहा?
हाल ही में हुए Crown Jewel 2025 इवेंट में सैथ रॉलिंस ने कोडी रोड्स को हराकर क्राउन ज्वेल चैंपियनशिप जीती. इसके बाद Raw के पहले एपिसोड की शुरुआत में उन्होंने अपनी और साथियों की तारीफ की. मेन इवेंट में सीएम पंक ने एलए नाइट और जे उसो को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स मैच जीता. इसके बाद रॉलिंस ने अपने ग्रुप के साथ एंट्री की थी. अचानक कुछ देर बवाल मचाने के बाद ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड और पॉल हेमन ने रॉलिंस के ऊपर टर्न ले लिया.
बाद में खबर सामने आई कि Crown Jewel 2025 में रॉलिंस को शोल्डर इंजरी आई गई थी. कहा गया कि उनकी बहुत जल्द सर्जरी होगी और इस वजह से उन्हें टीवी से बाहर करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में एडम पीयर्स ने क्लियर किया कि रॉलिंस चोटिल हैं और उनसे टाइटल ले लिया गया है. हाल ही में रॉलिंस ने इंस्टाग्राम पर पट्टा लगाए हाथ की एक तस्वीर साझा की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कैफीन और स्पष्टता. फिर मिलेंगे उस पार. मुझे फुटबॉल बहुत पसंद है”.
ये भी पढ़ें:-WWE ने किया अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच का ऐलान, Cody Rhodes के टाइटल पर मंडराया खतरा
WWE SummerSlam 2025 से पहले सैथ रॉलिंस ने किया था नाटक
SummerSlam 2025 से पहले भी सैथ रॉलिंस ने इंजरी का नाटक किया था. उन्होंने बताया कि उनके पांव में चोट आ गई है. हालांकि, यह सब झूठ था. SummerSlam 2025 में सीएम पंक ने गुंथर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. इसके बाद सभी को चौंकाते हुए रॉलिंस ने एंट्री की. उन्होंने पंक के ऊपर अपना मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन किया और टाइटल अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज John Cena के टैलेंट के मुरीद हुए विरोधी कंपनी AEW के मालिक, बांधे तारीफों के पुल
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
16 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
19 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines