Seth Rollins: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड जॉन सीना के होमटाउन बॉस्टन में हुआ था. वहां पर सीना ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर अपने करियर में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. सीना की इस जीत पर सभी खुश हो गए क्योंकि वह ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बन गए हैं. WWE स्टार सैथ रॉलिंस ने भी अब सीना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. रॉलिंस कुछ हफ्ते पहले शोल्डर इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हो गए थे.
सैथ रॉलिंस ने क्या कहा?
Good Morning Football में सैथ रॉलिंस ने जॉन सीना के ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने पर बात की. उन्होंने कहा,”जॉन सीना अभी रिटायरमेंट टूर पर हैं. हाल ही में उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर अपने करियर में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती है. वह एक ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं. सीना एक बेहतरीन दोस्त हैं. वह महान खिलाड़ियों में से एक हैं. आप उन्हें द रॉक, रिक फ्लेयर, हल्क होगन किसी भी माउंट रशमोर के साथ तुलना कर सकते हैं. जॉन सीना उनमें से एक हैं. वह एक बेहतरीन इंसान हैं. वह मेरे लिए एक मार्गदर्शक रहे हैं. जब सीना भारत में एंट्री कर रहे थे तो मैं उस व्यक्ति को मुझसे बात करते हुए सुन नहीं पाया. वहां बहुत शोर था. यह जादुई थी. जॉन आपको सलाम है. शानदार करियर, बेहतर दोस्त और अच्छे इंसान. मैं आपसे प्यार करता हूं. मैं आपको हफ्ते के किसी भी दिन अपना साथी बनाना पसंद करूंगा.”
ये भी पढ़ें:-WWE से सस्पेंड किए गए 40 साल के रेसलर की Survivor Series: WarGames मैच में होगी एंट्री! इस ग्रुप को करेंगे ज्वाइन
सैथ रॉलिंस के ऊपर हुआ अटैक
Crown Jewel 2025 में पिछले महीने सैथ रॉलिंस ने कोडी रोड्स को हराकर क्राउन ज्वेल चैंपियनशिप अपने नाम की. इसके बाद Raw का पहले एपिसोड उनके लिए अच्छा नहीं रहा. वहां पर पॉल हेमन, ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने उनके ऊपर टर्न लिया. ब्रेकर ने स्पीयर और रीड ने सुनामी से रॉलिंस को धराशाई कर दिया. बाद में पता चला कि यह रॉलिंस को टीवी से बाहर करने के लिए किया गया था क्योंकि उन्हें अपने शोल्डर की सर्जरी करानी है.
ये भी पढ़ें:-‘दबाव डाला’- 49 साल की महिला WWE रेसलर ने आरोप लगाकर खोला चिट्ठा, फिर फंस गए Vince McMahon!
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines