Sami Zayn Win: WWE Saturday Night’s Main Event का सफल समापन हो गया है. फैंस को तगड़े मुकाबले वहां पर देखने को मिले. शो में सैमी ज़ेन को सफलता मिली. उन्होंने फैटल 4वे मैच जीतकर आगामी रॉयल रंबल प्रीमियम लाइव इवेंट में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच हासिल कर लिया है. रोमन रेंस के साथी सैमी के पास अब अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका है.
WWE Saturday Night’s Main Event का मेन इवेंट रहा शानदार
Saturday Night’s Main Event के मेन इवेंट में सैमी ज़ेन, डेमियन प्रीस्ट, रैंडी ऑर्टन और ट्रिक विलियम्स के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ. मैच में चारों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. सभी ने मैच जीतने के लिए सारी हदें पार कीं. मुकाबले का अंत बढ़िया रहा. प्रीस्ट ने विलियम्स को मारकर रिंग के बाहर भेजा. इतने में सैमी ने प्रीस्ट को हैलुवा किक लगाई और पिन करते हुए जीत दर्ज कर ली. सैमी को रोकने के लिए ऑर्टन रिंग में आए, लेकिन वो पहुंच नहीं पाए. जीत के बाद सैमी काफी खुश हुए. ड्रू मैकइंटायर ने वहां पर आकर सैमी को क्लेमोर लगाने की कोशिश की. सैमी ने बचते हुए मैकइंटायर को रिंग के बाहर कर दिया.
ये भी पढ़ें:-WWE में कब तक अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बने रहेंगे Drew McIntyre? रिपोर्ट में हुआ बहुत बड़ा खुलासा
क्या सैमी ज़ेन बनेंगे नए चैंपियन?
WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होगा. अब वहां पर ड्रू मैकइंटायर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. सैमी का करियर शानदार रहा है, लेकिन वो आजतक वर्ल्ड चैंपियन नहीं बने हैं. फैंस की हमेशा उन्हें चैंपियन बनाने की मांग रही है. मौजूदा समय में सैमी काम भी बढ़िया कर रहे हैं. वो टाइटल डिजर्व भी करते हैं. अब देखना होगा कि मैकइंटायर के खिलाफ वो कैसा प्रदर्शन करेंगे. अगर वो चैंपियन बन गए तो बहुत खुशी की बात होगी.
ये भी पढ़ें:-WWE Saturday Night’s Main Event Results, 24 जनवरी, 2026: Randy Orton की शर्मनाक हार, Drew McIntyre का कहर
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
21 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines